अपडेटेड 9 February 2024 at 19:22 IST

U19 WC: लगातार 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी टीम इंडिया, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

U19 world Cup 2024 Final में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। फाइनल मुकाबले से पहले जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी।

Follow : Google News Icon  
IND vs AUS, U19 World Cup Finals
IND vs AUS, U19 World Cup Finals | Image: Instagram

U19 World Cup 2024 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली। अब फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 फरवरी को खेला जाएगा। ये लगातार पांचवीं बार है जब टीम इंडिया फाइनल मुकाबले में पहुंची है। इसी के साथ ये नौंवा मौका है जब टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फआइनल में जगह बनाई है। फाइनल मुकाबले से पहले जानें मैच से जुड़ी सारी डिटेल्स-

IND vs AUS U-19 World Cup Final: किस तारीख को कहां खेला जाएगा?
IND vs AUS U19 World Cup Final मुकाबला 11 फरवरी, रविवार को विलोमूर पार्क मैदान में खेला जाएगा।

IND vs AUS U19 World Cup Final मैच कितने बजे शुरु होगा?
IND vs AUS U19 World Cup Final मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरु होगा।

Advertisement

IND vs AUS U19 World Cup Final लाइव कहां देख पाएंगे?
IND vs AUS U19 World Cup Final मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा, इसके अलावा आप लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर देख सकेंगे।

IND vs AUS U19 World Cup Final के लिए क्या हो सकती है टीम इंडिया? 
IND vs AUS U19 World Cup Final के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, प्रियांशु मोलिया, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धास, मुशीर खान, अरावेली अवनीश (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, नमन तिवारी, सौम्य पांडे।

Advertisement

यह भी पढ़ें- U19 World Cup 2024: 6 महीने में दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देगा भारत - Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 9 February 2024 at 19:22 IST