अपडेटेड 8 January 2026 at 00:03 IST

IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा का कैसा है रिकॉर्ड? सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ियों की LIST

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। फैंस को दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि किन 5 भारतीय खिलाड़ियों ने कीवियों के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाए हैं।

Follow : Google News Icon  
Virat Kohli
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी | Image: ANI

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को है। सीरीज में विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा भी दिखाई देंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज रन बनाने से पीछे नहीं हटते हैं। भारतीय क्रिकेट में ऐसे कई दिग्गज बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं हैं। न्यूजीलैंड सीरीज शुरू होने से पहले आइए जान लेते हैं कि किन 5 भारतीय बल्लेबाज ने कीवियों के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर सबसे पहले नंबर पर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मैचों में 1750 रन बनाए हैं। बेस्ट स्कोर नाबाद 186 रन रहा है। सचिन न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट में 'रन मशीन' के नाम से फेमस विराट कोहली इस मामले में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 वनडे मैचों में 1657 रन बनाए हैं। विराट ने कीवियों के खिलाफ खेलते हुए वनडे में 6 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग

तबातोड़ ओपनिंग के लिए फेमस वीरेंद्र सहवाग न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। सहवाग ने 23 मैचों में 1157 रन बनाए हैं। सहवाग ने इन मैचों में 100 से अधिक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

Advertisement

मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी इस लिस्ट में मौजूद हैं। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 वनडे मैचों में 1118 रन बनाए। अजहरुद्दीन ने कीवियों के खिलाफ भारत को की शानदार मैच जिताए हैं। अजहरुद्दीन अपनी टाइमिंग के लिए खूब जाने जाते थे।

सौरव गांगुली

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। गांगुली ने 32 मैचों में 1079 रन बनाए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। गांगुली बतौर ओपनिंग जब भी आते थे, तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के पसीने छूट जाते थे। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 वनडे मैच में 1,073 रन बनाए है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND vs SA U19: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, सिर्फ इतनी गेंद में 10 छक्कों के साथ जड़ दिया शतक, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 394 रन का टारगेट
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 January 2026 at 20:13 IST