टॉड ग्रीनबर्ग को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नया सीईओ नियुक्त किया गया

नेशनल रग्बी लीग के पूर्व प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग अगले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में निक हॉकले की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

Todd Greenberg
Todd Greenberg | Image: Cricket Australia

नेशनल रग्बी लीग के पूर्व प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग अगले साल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में निक हॉकले की जगह लेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

ग्रीन अभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। वह अगले साल मार्च में अपना नया पद संभालेंगे।हॉकले ने 2020 में अंतरिम आधार पर यह पद संभाला था। उन्होंने अगस्त में घोषणा की थी कि वह मौजूदा घरेलू सत्र के अंत में अपने पद से हट जाएंगे।

ग्रीनबर्ग पहले क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के साथ काम कर चुके हैं। वह शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के रूप में सिडनी के रैंडविक क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते थे।क्रिकेट.कॉम.एयू के अनुसार ग्रीनबर्ग ने कहा,‘‘यह क्रिकेट के लिए बेहद रोमांचक समय है, क्योंकि दुनिया भर में इस खेल के तेजी से विकास ने शानदार अवसर पैदा किए हैं। इसके साथ ही इसने यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ चुनौतियां भी पेश की हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खेल के शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखे।’’

ये भी पढ़ें- बुमराह एंड कंपनी का सामना करने के लिए तैयार हैं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज: कैरी

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड