अपडेटेड 28 December 2023 at 12:03 IST
पकड़ा गया ऋषभ पंत को लूटने वाला 'ठग भारतीय क्रिकेटर', ताज होटल को लगाया 5 लाख का चुना, जानें डिटेल
दो साल पहले Rishabh Pant को ठगने वाला 'भारतीय क्रिकेटर' खुद को मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी बताकर ताज होटल में रुका हुआ था।
- खेल समाचार
- 2 min read

Fake IPL Cricketer Arrest in Delhi: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को 25 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर को ताज पैलेस सहित कई लक्जरी होटलों में ठहरने और बिलों का भुगतान न करके लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी मृणांक सिंह को विलासितापूर्ण जीवन शैली जीने का जुनून था, जिसमें पांच सितारा होटलों में रहना, मॉडलों के साथ पार्टी करना और उनके साथ तस्वीरें क्लिक करना और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विदेश यात्रा करना शामिल था। वह हांगकांग के लिए रवाना हो रहा था तभी उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर पकड़ लिया गया
पुलिस ने कहा कि 2021-22 में आरोपी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी 1.6 करोड़ रुपये ठगने में कामयाब रहा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पंत को बताया कि वह लग्जरी घड़ियां और आभूषण खरीदने और बेचने का कारोबार करता है। उस पर भरोसा करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने उसे अपनी घड़ियां दे दीं।
ऋषभ पंत को ठगने वाला गिरफ्तार
ताज होटल को 5 लाख से अधिक का चुना लगाकर हांगकांग के लिए रवाना हो रहे पूर्व क्रिकेटर को आखिरकार दिल्ली पुलिस दबोच लिया। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रविकांत कुमार ने मामले की अधिक जानकारी देते हुए कहा कि मृणांक ने बताया कि वो हरियाणा अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुका है। उसने ये भी दावा किया कि वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुका है।
एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रविकांत कुमार ने कहा, ''जुलाई 2022 में, वह ताज पैलेस गए और उन्हें बताया कि वह एक प्रसिद्ध क्रिकेटर हैं और आईपीएल में खेल चुके हैं। वह वहां करीब एक हफ्ते रुके और उनका बिल करीब 5.6 लाख रुपये आया। उन्होंने यह कहते हुए होटल छोड़ दिया कि उनका प्रायोजक एडिडास बिल का भुगतान करेगा। हालांकि, उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाता नंबर और कार्ड विवरण नकली निकले।''
Advertisement
खुद को मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी बताया
जांचकर्ताओं ने खुलासा किया कि मृणांक सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र था और बाद में उसने राजस्थान के एक कॉलेज से एमबीए किया। उनका दावा है कि उन्होंने 2021 में हरियाणा से रणजी ट्रॉफी और 2014 से 2018 तक आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेला है। पुलिस ने कहा कि वे उसके सभी दावों की पुष्टि कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: 'एक ही दिल है राहुल...' कोहली-रोहित कर रहे थे जिद, लेकिन KL Rahul ने दिखाई ईमानदारी, फैंस हुए कायल
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 27 December 2023 at 23:21 IST