अपडेटेड 8 October 2025 at 09:42 IST
शिखर धवन की 'तीसरी बीवी' से मिल चहल का चकराया माथा, 'गब्बर' ने कहा- तेरी भी शादी करवा देंगे, मजेदार VIDEO वायरल
Shikhar Dhawan-Yuzvendra Chahal Reel: शिखर धवन और युजवेंद्र चहल अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स बनाकर शेयर करते हैं। इस बार भी दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस रील्स में धवन दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी के रोल में हैं और चहल को अपना बेटा बना लिया है। मजे की बात ये है कि वो बेटे यानी चहल को तीसरी मां से मिला रहे हैं, जिन्हें देखकर भारतीय स्पिनर का माथा घूम गया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shikhar Dhawan-Yuzvendra Chahal Reel: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल से बड़ा वादा किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में धवन लेग स्पिनर को मिठाई खिलाते दिख रहे हैं और बोल रहे हैं कि 'तेरी भी शादी करा देंगे बेटा।' हालांकि, कहानी में एक मजेदार ट्विस्ट भी है।
शिखर धवन और युजवेंद्र चहल अक्सर इंस्टाग्राम पर मजेदार रील्स बनाकर शेयर करते हैं। इस बार भी दोनों ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस रील्स में धवन दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी के रोल में हैं और चहल को अपना बेटा बना लिया है। मजे की बात ये है कि वो बेटे यानी चहल को तीसरी मां से मिला रहे हैं, जिन्हें देखकर भारतीय स्पिनर का माथा घूम गया।
'तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा'
वीडियो की शुरुआत में शिखर धवन हाथ में मिठाई लेकर चहल से बोलते हैं- तेरी शादी भी करवा देंगे बेटा... पहले मेरी तो हो जाए। फिर चहल बोलते हैं- पापा, आपकी शादी? फिर गब्बर- पीछे से अपनी गर्लफ्रेंड को बुलाते हैं और कहते हैं- ये है तेरी तीसरी मां। ये सब देखकर चहल अपना सिर पकड़ लेते हैं। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर जमकर प्यार लूटा रहे हैं।
कौन हैं शिखर धवन की गर्लफ्रेंड?
बता दें कि शिखर धवन को अक्टूबर 2023 में दिल्ली की एक अदालत ने मानसिक क्रूरता के आधार पर आयशा मुखर्जी से तलाक दे दिया था। अदालत ने कहा कि आयशा ने उन्हें अपने बेटे जोरावर से अलग रहने के लिए मजबूर करके मानसिक पीड़ा पहुंचाई। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान धवन को दुबई में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया। जल्द ही 'गब्बर' ने दुनिया को बता दिया कि ये मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि उनकी नई गर्लफ्रेंड हैं, जिनसे वो बेशुमार मोहब्बत करते हैं। शिखर धवन की खूबसूरत गर्लफ्रेंड का नाम सोफी शाइन हैं, जो आयरिश मूल की एक पेशेवर हैं और यूएई में रहती हैं। वह अबू धाबी स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट हैं और एक प्रोडक्ट कंसल्टेंट भी हैं।
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 October 2025 at 09:42 IST