अपडेटेड 4 July 2024 at 22:00 IST
रोहित को 15 सालों में कभी... वानखेड़े में कप्तान के बारे में क्या बोले विराट कोहली?
Team India Returns to India: टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा एंड कंपनी भारत वापस लौट चुकी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरदस्त उत्साह देखा गया। फैंस सुबह से ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर जमा हो गए थे। BCCI ने टीम इंडिया के ग्रैंड वेलकम के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आज पूरा देश उत्साहित है और खिलाड़ियों के साथ मिलकर सेलिब्रेट कर रहा है।
- खेल समाचार
- 10 min read

4 July 2024 at 21:59 IST
रोहित पर विराट कोहली का बड़ा खुलासा
टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के बाद भारतीय टीम मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में पहुंची। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच को याद करते हुए कहा कि मुकाबले के बाद सभी भावुक थे। ड्रेसिंग रूम के सीढ़ियों पर मैं रोहित शर्मा से मिला। वो भी रो रहे थे और मैं भी। मैंने पिछले 15 सालों में रोहित को कभी इतना इमोशनल नहीं देखा था।
4 July 2024 at 20:39 IST
Team India Victory Parade: बस पर झूमे रोहित-विराट
Team India Victory Parade: मुंबई में टीम इंडिया की विक्ट्री परेड निकल चुकी है। मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक के इस सफर को पूरा भारत कभी नहीं भूलेगा। मुंबई की सड़कों पर जन सैलाब उमरा है। टीम इंडिया बस में सवार है। इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली ट्रॉफी उठाकर झूमते नजर आ रहे हैं।
Advertisement
4 July 2024 at 19:55 IST
Team India Victory Parade LIVE: बस में सवार हुई टीम इंडिया
Team India Victory Parade LIVE: टीम इंडिया विक्ट्री परेड के लिए बस में सवार हो चुकी है। मुंबई के मरीन ड्राइव में वर्ल्ड चैंपियन को देखने के लिए लाखों की संख्या में फैंस आए हैं।
4 July 2024 at 18:37 IST
Team India Parade LIVE: मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकली टीम
Team India Parade LIVE: टीम इंडिया मुंबई एयरपोर्ट के बाहर निकल चुकी है। मरीन ड्राइव पर कुछ देर बाद विक्ट्री परेड शुरू होगा जहां फैंस का सैलाब देखने को मिल रहा है। कुछ ही देर में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम बस से परेड के लिए निकलेगी।
Advertisement
4 July 2024 at 17:31 IST
Team India Parade LIVE: टीम इंडिया पहुंची मुंबई
Team India Parade LIVE: टीम इंडिया दिल्ली से मुंबई पहुंची। थोड़ी देर में मरीन ड्राइव में शुरू होगा सबसे बड़ा जश्न
4 July 2024 at 16:59 IST
Team India Parade LIVE: मुंबई की सड़कों पर जन सैलाब
Team India Parade LIVE: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए मुंबई की सड़कों पर जन सैलाब दिख रहा है। बारिश के बीच भी फैंस का जोश हाई से। मुंबई की एयरपोर्ट पर फैंस रोहित शर्मा एंड कंपनी का ग्रांड वेलकम करने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया की फ्लाइट तय समय से थोड़ी देर हो गई है।
4 July 2024 at 15:23 IST
Team India Victory Parade LIVE: कब शुरू होगी टीम इंडिया की परेड?
Team India Victory Parade LIVE: बारबाडोस में भारतीय तिरंगा का परचम लहराने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप ट्रॉफी का जश्न मनाने मुंबई पहुंच रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम गुरुवार सुबह बारबाडोस से दिल्ली पहुंची। वर्ल्ड चैंपियन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीएम आवास पर मुलाकात की। अब टीम इंडिया मुंबई पहुंच रही है जहां आज जन सैलाब आने वाला है।
रोहित शर्मा और बाकी भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और अब मुंबई के लिए उड़ान पकड़ने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस जा रहे हैं, जहां उनकी ओपन-टॉप बस परेड होगी। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के मरीन ड्राइव पर शाम 5 बजे मेगा इवेंट का आयोजन होगा।
4 July 2024 at 14:49 IST
PM से मुलाकात के बाद कोहली का पोस्ट
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा-
आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना बहुत बड़े सम्मान की बात है। हमें प्रधानमंत्री आवास पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद सर।
4 July 2024 at 13:11 IST
पीएम मोदी से मुलाकात का वीडियो वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। टीम इंडिया के खिलाड़ी उनके आवास पहुंचे थे।
4 July 2024 at 12:47 IST
PM आवास से निकली टीम इंडिया
टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद PM आवास से निकल गई है और मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट रवाना हो गई है।
4 July 2024 at 12:13 IST
महाराष्ट्र विधानसभा में जाएंगे रोहित
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा समेत भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी कल महाराष्ट्र विधानसभा में जाएंगे और CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे महाराष्ट्र विधानसभा में आंगे। शिव सेना नेता प्रताप सरनायक ने ये जानकारी दी है।
4 July 2024 at 10:47 IST
पीएम आवास पहुंची टीम इंडिया
पीएम मोदी से मिलने के लिए टीम इंडिया की बस उनके आवास पहुंच चुकी है।
4 July 2024 at 10:29 IST
पीएम मोदी से मिलने रवाना हुई टीम इंडिया
पीएम मोदी से मिलने के लिए होटल से टीम इंडिया रवाना हो चुकी है। सुबह का नाश्ता सब पीएम मोदी के साथ ही करने वाले हैं। सामने आई जानकारी की माने तो, नाश्ते का समय सुबह 11 बजे बताया जा रहा है।
4 July 2024 at 10:26 IST
रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने होटल में केक काटा
कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने होटल में केक काटा। ये केक खासतौर पर टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट करने के लिए बनाया गया था। ये केक टीम इंडिया की जर्सी के कलर का बनाया गया है जिसके ऊपर टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी रखी है। वैसे तो ये ट्रॉफी चॉकलेट की बनी है लेकिन देखने में काफी रियल लग रही है।
4 July 2024 at 10:03 IST
विराट कोहली का परिवार पहुंचा होटल
विराट कोहली का परिवार भी होटल पहुंच चुका है। उनके भाई विकास कोहली और बहन भावना कोहली को ITC मौर्या होटल में देखा गया। बाद में विराट ने अपनी बहन के बच्चों के साथ पोज भी दिए।
4 July 2024 at 09:18 IST
फ्लाइट के अंदर टीम इंडिया की मस्ती
BCCI ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी फ्लाइट के अंदर बैठे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में जीत की खुशी साफ झलक रही है।
4 July 2024 at 07:59 IST
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने किया भांगड़ा
होटल से टीम इंडिया की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें दिख रहा है कि कैसे खिलाड़ी डांस करते हुए जश्न मना रहे हैं। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और पंत को भांगड़ा करते देखा जा सकता है।
4 July 2024 at 07:51 IST
समर्थकों को टीम इंडिया ने किया ग्रीट
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने समर्थकों को देख हाथ हिला रहे हैं। विराट कोहली वीडियो कॉल पर देखे जा सकते हैं।
4 July 2024 at 07:36 IST
ITC मौर्या होटल पहुंची टीम इंडिया
दिल्ली के ITC मौर्या होटल में टीम इंडिया पहुंच चुकी है। ऋषभ पंत को कंधे पर ट्रॉफी ले जाते हुए देखा जा सकता है।
4 July 2024 at 07:17 IST
ITC मौर्य होटल जा रही टीम इंडिया
दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर टीम इंडिया ITC मौर्य होटल जा रही है जहां उनके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
4 July 2024 at 07:12 IST
टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें आई सामने
दिल्ली एयरपोर्ट से टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देख किसी भी देशवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
4 July 2024 at 07:11 IST
रोहित शर्मा को देख बेकाबू हुए फैंस
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। भारत ने 29 जून को बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरा टी20 खिताब जीता है। रोहित को देखते ही फैंस बेकाबू हो गए और हूटिंग करने लगे।
4 July 2024 at 06:57 IST
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी दिखे
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे भी टीम इंडिया के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। उनके अलावा कोच राहुल द्रविड़, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को भी देखा गया है।
4 July 2024 at 06:55 IST
खिलाड़ियों के स्वागत के लिए चल रही तैयारी
T20 World Cup 2024 ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए ITC मौर्य में तैयारी चल रही है।
4 July 2024 at 06:55 IST
एयरपोर्ट से सबसे पहले बाहर आए विराट कोहली
टीम इंडिया के खिलाड़ी अब धीरे धीरे एयरपोर्ट से बाहर आ रहे हैं। सबसे पहले विराट कोहली बाहर आए।
4 July 2024 at 06:45 IST
BCCI ने डाला वीडियो
BCCI ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डाला है जिसमें टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी फ्लाइट के अंदर टीम T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ, BCCI ने कैप्शन में लिखा- ये घर आ गई है।
4 July 2024 at 06:42 IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर टीम इंडिया को देखने पहुंचे लोग
टीम इंडिया के खिलाड़ियों के स्वागत के लिए फैंस सुबह से ही दिल्ली एयरपोर्ट पर जमा हो गए हैं। एक समर्थक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह सुबह 4 बजे से इंतजार कर रहा है। उन्हें पता था कि आज सुबह टीम इंडिया दिल्ली एयरपोर्ट पर आएगी तो उनके स्वागत के लिए वह सुबह से ही चले गए। एक समर्थक तो विराट कोहली और रोहित शर्मा का स्केच बनाकर भी लाया है।
4 July 2024 at 06:41 IST
टी20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी टीम इंडिया
रोहित शर्मा और कंपनी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर भारत वापस लौट चुकी है। पूरा देश टीम से मिलने के लिए बेताब है। आज शाम 5 बजे मुंबई में टीम इंडिया वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ विजय जुलूस निकालने वाली है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 4 July 2024 at 15:41 IST