चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को बड़ा झटका, टीम इंडिया के सदस्य के पिता का हुआ निधन, दुबई से अचानक लौटा घर
Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शुरु होने से पहले टीम इंडिया के एक सदस्य को एक बड़ा झटका लगा है। जिसके चलते उसे दुबई से वापस अपने घर लौटना पड़ा।
- खेल समाचार
- 2 min read

Champions Trophy: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शुभारंभ 19 फरवरी से होने वाला है। जिसे शुरु होने में 24 घंटे भी नहीं रह गए हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। जिसके चलते भारतीय टीम के उस सदस्य को वापस अपने देश लौटना पड़ा।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच मोर्ने मोर्कल के पिता का निधन हो गया है। जिसके चलते उन्हें दुबई से वापस अपने देश साउथ अफ्रीका रवाना होना पड़ा। आपको बता दें कि टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी में सारे मुकाबले दुबई में खेले जाएंगे।
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
सहायक कोच मोर्ने मोर्कल के न होने से टीम के गेंदबाजों को मुसीबतों का सामना कर पड़ सकता है। मोर्कल के जाने से टीम के बाकी सपोर्टिंग स्टाफ पर ज्यादा प्रेशर बढ़ जाएगा। टीम इंडिया का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा जो 20 फरवरी को खेला जाना है। इसके बाद 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत होगी और ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा।
किसी और कोंचिग स्टाफ को भेजा जाएगा?
चैंपियंस ट्रॉफी में जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नेट्स पर भारतीय खिलाड़ी कई-कई घंटों तक लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि मोर्केल की कमी को हेड कोच गौतम गंभीर किस तरह से पूरी करेंगे? क्या कोई अतिरिक्त सदस्य कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के लिए दुबई भेजा जाएगा या नहीं।
Advertisement
धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
टीम इंडिया ने 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। जिसके बाद 2017 में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। अब देखना होगा कि ये वाला चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब किस टीम के नाम होगा? 1996 के बाद पाकिस्तान किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। हालांकि भारत अपने सारे मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के अनुसार दुबई में खेलेगा।