Team India Return: भारत पहुंच कर सबसे पहले क्या करेगी टीम इंडिया? यहां जाने पूरा कार्यक्रम

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम का भारत पहुंचने के बाद क्या शेड्यूल रहेगा, ये हर कोई जानना चाहता है तो आइए हम आपको बताते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Team India
भारत पहुंचने के बाद टीम इंडिया का शेड्यूल | Image: Instagram/@ICC

T20 World Cup 2024: वो घड़ी नजदीक आ रही है, जिसका 140 करोड़ देशवासियों को बेसब्री से इंतजार था। विश्व विजेता (World Champion) भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) स्वदेश लौट रही है। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से टीम इंडिया (Team India) और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ भारतीय मीडिया के लिए भी चार्टर्ड फ्लाइट (Charted Flight) का प्रबंध किया गया है। एयर इंडिया का बोइंग 777 प्लेन विश्व चैंपियन टीम इंडिया (Team India) को लेकर भारत पहुंचेगा। जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। 

जानकारी के मुताबिक टीम इंडिया (Team India) 4 जुलाई की सुबह दिल्ली लैंड कर सकती है, जिसको लेकर सभी उत्साहित हैं, लेकिन टीम इंडिया (Team India) भारत पहुंच कर सबसे पहले क्या करेगी, तो आइए आपको टीम का पूरा शेड्यूल बताते हैं। 

PM मोदी से मिल सकती है टीम इंडिया

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंचकर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मिलेगी। इसके बाद टीम मुंबई जा सकती है और वहां खुली बस पर टीम T20 वर्ल्ड कप ट्राफी (T20 World Cup Trophy) के साथ रोड शो निकाल सकती है। मुंबई में भारतीय टीम के विजय जुलूस की तारीख भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया 5 जुलाई, शुक्रवार को मुंबई में विक्ट्री परेड निकाल सकती है। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। फिलहाल BCCI की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

ये खिलाड़ी नहीं आएंगे वापस

Advertisement

बता दें कि BCCI का हेड ऑफिस भी मुंबई में ही है। ऐसे में दिल्ली के बाद विश्व विजेता भारतीय टीम सीधे मुंबई के लिए रवाना होगी। आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत तमाम खिलाड़ी और फैमिली चैंपियंस विश्व कप 24 नाम की स्पेशल फ्लाइट से वापस आ रहे हैं, लेकिन 5 खिलाड़ी टीम के साथ वापस नहीं आएंगे। दरअसल भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज खेलनी है, जो 6 जुलाई से शुरू होगी। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप टीम के साथ बारबाडोस में मौजूद शिवम दुबे, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और खलील अहमद भारत आने के बजाय बारबाडोस से सीधा जिम्बाब्वे जाएंगे। आधी टीम जिम्बाब्वे पहुंच भी चुकी है। 

ये भी पढ़ें- 'दिल तो बच्चा है जी', कोहली ने अनुष्का को बारबाडोस से VIDEO CALL पर दिखाया 'हरिकेन' तूफान का नजारा

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड