अपडेटेड 5 July 2024 at 15:41 IST
वानखेड़े में बज रहा था वंदे मातरम, कोहली-हार्दिक ने मिलाया सुर, रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
वानखेड़े स्टेडियम का एक वीडियो BCCI ने शेयर किया जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी वंदे मातरम गाना गा रहे हैं। ये वीडियो देखकर हर भारतीय के रोंगड़े खड़े हो जाएंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

Vande Matram Song in Wankhede Stadium: टीम इंडिया (Team India) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में डंका बजाने के बाद से जब स्वदेश वापसी की तो उनका ऐसा स्वागत किया गया जिसकी खिलाड़ियों को खुद उम्मीद नहीं थी। भारत लौटेने पर टीम इंडिया ने पहले दिल्ली में पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इसके बाद से टीम इंडिया मुंबई के लिए रवाना हुई क्योंकि मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया का विक्ट्री परेड (Victory Parade) होना था।
मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड के दौरान मुंबई की जनता ने दिल खोलकर रोहित शर्मा की टीम के सामने रख दिया। इसके बाद से दोपहर तीन बजे से वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट फैंस का जमावड़ा लगना शुरु हो गया। वानखेड़े स्टेडियम का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी वंदे मातरम गाना गा रहे हैं। ये वीडियो देखकर हर भारतीय के रोंगड़े खड़े हो जाएंगे।
टीम इंडिया का हुआ भव्य स्वागत
भारत पहुंचते ही टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। पहले टीम इंडिया ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की तो उसके बाद मुंबई में मेगा रोड शो किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने जीत के जश्न को वानखेड़े स्टेडियम में फैंस के साथ सेलिब्रेट किया।
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर परेड भी निकाली। इस दौरान पूरे स्टेडियम में वंदे मातरम की गूंज थी, जिसको विराट कोहली और हार्दिक पांड्या भी खूब जोर-जोर से गा रहे थे। इस दौरान कोहली और पांड्या सबसे आगे थे। अब सोशल मीडिया पर ये खास वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
Advertisement
कोहली-हार्दिक दिखे पूरे जोश में
विश्व चैंपियन को वानखेड़े स्टेडियम में 33,000 लोगों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। वायरल वीडियो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और टीम के बाकी सदस्य जोश के साथ 'वंदे मातरम' गाते हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। भारतीयों के रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब तक कई मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें- 2007 अलग अहसास था, ये ज्यादा स्पेशल है… विक्ट्री परेड में भावुक हुए रोहित, कोहली ने क्या किया? | Republic Bharat
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 15:38 IST