USA v IRE: मैदान गीला होने के कारण अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच के टॉस में देरी

अमेरिका और आयरलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप के अहम ग्रुप ए मैच में टॉस में देरी होगी। दरअसल फ्लोरिडा के लॉडरहिल में बारिश की वजह से मैदान गीला है।

Follow : Google News Icon  
USA vs Ireland Match toss delayed due to wet outfield
मैदान गीला होने के कारण टॉस में देरी | Image: ICC

USA v IRE: अमेरिका और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को फ्लोरिडा के लॉडरहिल में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए के अहम मैच में मैदान गीला होने के कारण टॉस में देरी होगी। पाकिस्तान इस मैच पर नजर रख रहा है , क्योंकि अमेरिका की हार उसे सुपर 8 चरण में जगह बनाने की दौड़ में बनाए रखेगी।

Image
गीले मैदान के कारण टॉस में देरी

इस मैच में अगर अमेरिका हार जाता है तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच को बड़े अंतर से जीतकर सुपर 8 में पहुंचने की कोशिश करेगा। अमेरिका फिलहाल 3 मैचों में 4 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और अगर आयरलैंड के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो वो सुपर 8 में पहुंच जाएगा। इस स्थिति में ये पहली बार होगा जब कोई टीम वर्ल्ड कप के अपने पहले प्रयास (2007 विश्व कप छोड़कर) में सुपर 8 में पहुंचेगी।

वहीं आयरलैंड 2 मैचों में 2 हार के साथ तालिका में सबसे नीचे है। पाकिस्तान तीन मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि भारत तीन मैचों में सभी जीत के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है। मैच शुरू होने की संभावना कम है, क्योंकि लॉडरहिल फ्लोरिडा का हिस्सा है, जो उष्णकटिबंधीय तूफान की चपेट में है। इससे बारिश और बाढ़ का खतरा है।

ये भी पढ़ें- T20 WC: हलक में फंसी टीम की जान तो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या सर्च कर रहे पाकिस्तानी? यहां देखें

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
DINESH BEDI
पब्लिश्ड