अपडेटेड 30 May 2024 at 10:58 IST
कौन है युगांडा का ये खिलाड़ी? जो T20 वर्ल्ड कप 2024 में क्रिस गेल को पछाड़ कर रचेगा इतिहास
T20 World Cup 2024: युगांडा के 43 वर्षीय ऑफ स्पिनर फ्रैंक एनसुबुगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में क्रिस गेल को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बाद अब दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर टी20 वर्ल्ड कप पर है। इस बार ये इवेंट इसलिए भी खास है क्योंकि अमेरिका में पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। T20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 2 जून से होगी और फाइनल मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 20 टीमें हिस्सा ले रही है। पॉइंट्स टेबल पर टॉप 10 टीम के साथ एसोसिएट देशों को भी अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। युगांडा क्रिकेट टीम भी टी20 वर्ल्ड कप में दम दिखाने को तैयार है। आगामी टूर्नामेंट में उनकी टीम का एक खिलाड़ी इतिहास भी रचने के लिए तैयार है।
युगांडा का खिलाड़ी गेल को छोड़ेगा पीछे
युगांडा के 43 वर्षीय ऑफ स्पिनर फ्रैंक एनसुबुगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन सकते हैं। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है और उम्मीद है कि एनसुबुगा को प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलेगा। बता दें कि इस मामले में वो वेस्टइंडीज के महान टी20 खिलाड़ी रहे क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे।
क्रिस गेल ने जब आखिरी बार 2021 में टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था तब उनकी उम्र 42 साल और 36 दिन था। वो T20 विश्व कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज वेस्टइंडीज के खिलाड़ी हैं। अब युगांडा के 43 वर्षीय फ्रैंक एनसुबुगा इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट की बात करें तो इस मामले में हांगकांग के रयान कैम्पबेल सबसे आगे हैं। 2016 में जब वो इस टूर्नामेंट में भाग लिए थे तब उनकी उम्र 44 साल और 98 दिन थी।
Advertisement
टी20 विश्व कप इतिहास के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर
1. रयान कैंपबेल - हांगकांग - 44 वर्ष 98 दिन - 2016
2. ब्रैड हॉग - ऑस्ट्रेलिया - 43 वर्ष 34 दिन - 2014
3. क्रिस गेल - वेस्टइंडीज - 42 साल 36 दिन - 2021
4. नजीब अमर - हांगकांग - 42 वर्ष 17 दिन - 2014
5. मोहम्मद हफीज - पाकिस्तान - 41 साल 10 दिन - 2021
6. शोएब मलिक - पाकिस्तान - 39 साल 268 दिन - 2021
टी20 विश्व कप 2024 के लिए युगांडा टीम: ब्रायन मसाबा (कप्तान), रियाज़त अली शाह (उप-कप्तान), केनेथ वैस्वा, दिनेश नाकरानी, फ्रैंक नसुबुगा, रोनक पटेल, रोजर मुकासा, कॉसमस क्यूवुटा, बिलाल हसुन, फ्रेड अचेलम, रॉबिन्सन ओबुया, साइमन सेसाज़ी , हेनरी सेन्सेन्डो, अल्पेश रामजानी और जुमा मियाजी
Advertisement
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 30 May 2024 at 10:40 IST