अपडेटेड 13 June 2024 at 09:36 IST

6,6,6,6...चमत्कार को नमस्कार! 11 गेंद पर बनाए 31 रन, बल्लेबाज नहीं बवाल है वेस्टइंडीज का ये खिलाड़ी

Sherfane Rutherford: रदरफोर्ड ने ना सिर्फ वेस्टइंडीज की डूबती नैया को संभाला, बल्कि आखिरी 12 गेंदों पर तूफानी पारी खेलकर कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।

Follow : Google News Icon  
Sherfane Rutherford blistering Inning in last two overs
शेरफेन रदरफोर्ड | Image: x

Sherfane Rutherford WI vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 26वें मैच में वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैंड से हो रहा है। त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में शेरफेन रदरफोर्ड नाम के एक खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरुआत से ही पटरी से उतर गई और उन्होंने महज 30 रन पर अपने 5 प्रमुख विकेट खो दिए। लेकिन रदरफोर्ड ने ना सिर्फ वेस्टइंडीज की डूबती नैया को संभाला, बल्कि आखिरी 12 गेंदों पर तूफानी पारी खेलकर कीवी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।

शेरफेन रदरफोर्ड जब बल्लेबाजी करने आए उस समय वेस्टइंडीज का स्कोर 22 रन पर 4 विकेट था। न्यूजीलैंड के गेंदबाज शानदार लय में गेंदबाजी कर रहे थे। विकेट का सिलसिला आगे भी जारी रहा लेकिन रदरफोर्ड एक छोर पर डटे रहे। फिर आखिरी 2 ओवर में उन्होंने अपना असली रूप दिखाया और कीवी गेंदबाजों की लंका लगा दी।

शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी पारी

18 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर था 112 रन और 9 विकेट। इसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने रन बनाने की सारी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और आखिरी 12 गेंदों पर धमाकेदार बैटिंग कर वेस्टइंडीज का टोटल 149 पहुंचा दिया। 18 ओवर तक रदरफोर्ड 27 गेंद पर 31 रन पर थे और उसके बाद अगली 11 गेंदों पर 37 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाए। 

बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 39 गेंदों पर 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर वेस्टइंडीज को ना सिर्फ संकट से निकाला बल्कि एक बड़े टोटल तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 2 चौके जड़े। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका मैच में बवाल! अंपायर ने टीम इंडिया को फ्री में क्यों दिए 5 रन? ये है बड़ी वजह


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 13 June 2024 at 09:36 IST