रोहित शर्मा की चोट ने बढ़ाई टेंशन, कितनी गंभीर और पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? खुद दिया अपडेट

Rohit Sharma Injury: आयरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को कंधे पर चोट लगी जिसके कारण उन्हें रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

rohit sharma injury update
रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर? | Image: bcci

Rohit Sharma Injury Update: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज शानदार अंदाज में किया है। बुधवार को टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंद दिया। इस जीत में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। मुश्किल पिच पर हिटमैन ने 36 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। उनकी फिफ्टी का जश्न मना रहे फैंस को एक मिनट बाद ही बड़ा झटका लगा।

आयरिश गेंदबाज की गेंद रोहित के कंधे पर लगी और चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान छोड़कर ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा। भारत का अगला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है और ऐसे में करोड़ों भारतीय फैंस रोहित की चोट को लेकर टेंशन में हैं।

रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा ने उस तरह का प्रदर्शन नहीं किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। लेकिन टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनते ही उन्होंने वही रूप धारण किया जिसे भारतीय फैंस देखना चाहते हैं। आयरलैंड के खिलाफ मैच में हिटमैन ने 37 गेंदों पर 52 रनों की शानदार पारी खेली। जिस पिच पर बाकी बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरस रहे थे वहां रोहित बड़े आराम से चौके और छक्कों में डील कर करते दिखे। अपनी पारी के दौरान भारतीय कप्तान ने चार चौके और तीन छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

52 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के कंधे पर चोट लगी और मेडिकल स्टाफ से चर्चा करने के बाद वो रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के खिलाफ भारत को भले ही शानदार जीत मिली, लेकिन फैंस इससे ज्यादा रोहित की चोट के बारे में सोच रहे हैं। उनका सोचना भी जायज है क्योंकि तीन दिन बाद भारत का सामना पाकिस्तान से है।

Advertisement

हालांकि, राहत की बात ये है कि रोहित शर्मा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेरे बांह में थोड़ा दर्द है। उम्मीद है कि हिटमैन 9 जून को होने वाले महामुकाबले से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

रोहित ने क्या कहा?

आयरलैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि पिच से क्या उम्मीद की जाए इसे लेकर काफी अनिश्चित हैं। ये पिच पांच महीने पहले तैयार हुई है इसलिए इसे समझना आसान नहीं है। यहां तेज गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ है और ऐसा मत सोचिए कि क्या हम 4 स्पिनरों के साथ खेलने वाले हैं। स्पिन बाद में एक भूमिका निभाएगी। आज चार सीम वाली पिच थी और हम फिर भी दो स्पिनर लेने में कामयाब रहे जो ऑलराउंडर हैं।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को तोड़ना असंभव! आयरलैंड के खिलाफ मैच में हासिल की 5 बड़ी उपलब्धि


 

Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड