अपडेटेड 5 June 2024 at 14:41 IST

ये अमेरिका है यहां... मैदान में घुसने वाले फैंस को रोहित शर्मा ने दी वार्निंग, दिया बड़ा बयान

भारत-आयरलैंड मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि कोई मैदान पर नहीं आए। हम इसको प्रमोट नहीं करते हैं। ये सवाल भी सही नहीं था।

Follow : Google News Icon  
rohit sharma press conference
रोहित शर्मा प्रेस कांफ्रेंस | Image: ap

Rohit Sharma Press Conference: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जलवा दिखाने को तैयार है। भारत का पहला मैच ग्रुप-ए में शामिल आयरलैंड से 5 जून को होगा। न्यूयॉर्क में होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस से एक गुजारिश की। बांग्लादेश के खिलाफ हुए भारत के वॉर्मअप मैच में एक फैन मैदान में घुस गया था। वो रोहित तक पहुंचा फिर उनसे हाथ मिलाई, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हिटमैन का दिल भी पिघल गया।

न्यूयॉर्क के मैदान में घुसे फैन को अमेरिकी पुलिस ने दबोचा और उसे नीचे गिराकर हथकड़ी लगाते दिखे। अपनी आंखों के सामने फैन को मार खाते देख रोहित को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। अब आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले भारतीय कप्तान से इसी घटना के बारे में पूछा गया तो वो थोड़े भड़के और फिर जवाब दिए।

फैंस से रोहित की गुजारिश

भारत-आयरलैंड मैच से पहले रोहित शर्मा ने कहा कि कोई मैदान पर नहीं आए। हम इसको प्रमोट नहीं करते हैं। ये सवाल भी सही नहीं था। भारत के नियम अलग हैं और अमेरिका का कानून अलग है। हमें कानून को फॉलो करना चाहिए।

भारत-आयरलैंड मैच कब और कहां देखें?

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार है। ये मुकाबला न्यूयॉर्क में आज (5 जून) को खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। भारत-आयरलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टारस्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे देखने के लिए हॉटस्टार का इस्तेमाल कर सकते हैं जहां टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सारे मुकाबले फ्री में दिखाए जाएंगे।

आयरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह

इसे भी पढ़ें: 'मैं उन्हें जाते हुए...' आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले रोहित क्यों हुए इमोशनल? वजह जीत लेगा दिल


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 5 June 2024 at 14:03 IST