T20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम में मुंबई के खिलाड़ियों को विधान भवन में किया जाएगा सम्मानित

रोहित शर्मा समेत मुंबई के खिलाड़ियों, जो विश्व कप टीम का हिस्सा था, को महाराष्ट्र विधान भवन में सम्मानित किया जाएगा।

Team India win T20 World Cup 2024
Mumbai Players Will Felicitated | Image: AP

T20 World Cup चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को सदन में यह जानकारी दी।

कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। ये सभी मुंबई के रहने वाले हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को देश को दूसरा टी20 विश्व खिताब दिलाया जिससे आईसीसी ट्रॉफी का 11 साल का इंतजार खत्म हुआ।

भारत ने पिछला आईसीसी खिताब 2013 में जीता था जब उसने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने गुरुवार को विधानसभा में मुंबई के खिलाड़ियों को विधान भवन में सम्मानित किए जाने का मुद्दा उठाया।

विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि शहर के खिलाड़ियों का सम्मान शुक्रवार दोपहर विधान भवन में होगा। टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम गुरुवार सुबह बारबाडोस से नई दिल्ली लौटी जहां उसका भव्य स्वागत किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें- एक तरफ रोहित तो दूसरी ओर द्रविड़...फिर PM मोदी ने चहल की ओर क्यों दिखाई उंगली? सब खिलखिला उठे; VIDEO

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड