गले में कोहली का लॉकेट, जुबां पर 'चक दे इंडिया';भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी महिला का VIDEO वायरल

IND vs PAK मैच से पहले फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तान महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

Virat Kohli Fan
Virat Kohli Fan | Image: Instagarm

IND vs PAK Match: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान टीम का महामुकाबला शुरु होने में बस कुछ ही घंटें बाकी है। इस अहम मुकाबले से पहले फैंस काफी उत्साहित दिख रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और फोटोज शेयर कर रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान की बिगेस्ट राइवलरी 09 जून को रात 8 बजे से शुरु हो जाएगी। ये मुकाबला न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत हासिल करने के लिए बेताब होंगी।

पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में पाकिस्तान की एक महिला फैन ने सोशल मीडिया पर एक अलग अंदाज दिखाया है। ये महिला गले में विराट कोहली की तस्वीर वाला लॉकेट और उनकी जर्सी नंबर 18 और आधे नीले-आधे हरे रंग का जैकेट पहने दिख रही है। इसके साथ ही ये महिला चक दे इंडिया मूवी का गाना गा रही है और कैप्शन में लिखा है टीम इंडिया की जीतेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में विराट कोहली का बल्ला जमकर गरजता है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने मेन इन ग्रीन के खिलाफ पांच मैच में 132.8 की स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं। उम्मीद है कि अगर आज उनका बल्ला चला तो पाकिस्तान को हारने से कोई नहीं बचा सकता। इस बार भारत की बैटिंग लाइन-अप में चार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जिनमें ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल शामिल हैं।

Advertisement

दोनों टीमें जीतना चाहेंगी ये मुकाबला 

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने आयरलैंड को हराने के साथ ही अपने शानदार सफर की शुरुआत की थी। इसी पिच पर आज एक बार फिर टीम इंडिया के खिलाड़ी पाकिस्तान को धूल चटाना चाहेंगे। वहीं बात करें मेन इन ग्रीन यानी पाकिस्तान की टीम की तो वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में यूएसए से सुपर ओवर में 5 रनों से हार गए थे। शर्मनाक हार के बाद से पाकिस्तान आज चाहेगी कि वे भारत के खिलाफ जीत हासिल करे। 

ये भी पढ़ें- बुमराह या शाहीन, कौन ज्यादा खतरनाक? एक चटकाता है विकेट तो दूसरा नहीं बनाने देता रन, देखें आंकड़ें - Republic Bharat

Advertisement
Published By:
 Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड