इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को फैंस ने LIVE मैच के दौरान किया जलील, साइज देखकर बोले- खाना बंद कर दो; VIDEO

T20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन मैच के दौरान फैंस ने आजम खान को जलील कर दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Fans Troll Pakistan Cricketer Azam Khan
इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को LIVE मैच के दौरान फैंस ने किया जलील | Image: X

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान (Pakistan) के लिए T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) की ICC के इस मेगा इवेंट में बहुत खराब शुरुआत हुई है।

पाकिस्तान (Pakistan) को डलास में गुरुवार, 6 जून को 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) के पहले मैच में अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार मिली है। दुनिया की नंबर-1 T20 टीम भारत को हराने का सपना देख रहे पाकिस्तान के 18वें नंबर की टीम अमेरिका ने ही होश ठिकाने लगा दिए हैं। 

अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज करके ग्रुप ए में पहले स्थान पर कब्जा किया। हमेशा की तरह अपनी परंपरा को फॉलो करते हुए पाकिस्तान क्रिकेट फैंस पाकिस्तान की अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद अपनी टीम को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। पाकिस्तान फैंस गुस्से में हैं। सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। पाकिस्तानी फैंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो अपनी टीम का मजाक बना रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को तो LIVE मैच के दौरान ही फैंस ने जलील कर दिया।

खाना बंद कर दो- फैंस

Advertisement

दरअसल पाकिस्तानी फैंस ने डलास में T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मैच के दौरान पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान (Azam Khan) की सरेआम इज्जत उतार दी, जो अपने भारी भरकम शरीर को लेकर काफी समय से चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

2021 में इंग्लैंड के खिलाफ T20 मैच में पाकिस्तान के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 25 साल के आजम खान के 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम में सिलेक्शन पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। फॉर्म से ज्यादा उनका वजन इसकी वजह है। 110 किलो के आजम खान गुरुवार को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए और ये सिलसिला पिछले कुछ मैचों से जारी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मौका दिया जा रहा है, लेकिन फैंस लगातार फॉर्म और वजन को लेकर उनका मजाक बना रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ मैच में तो पाकिस्तानी फैंस ने LIVE मैच के दौरान आजम खान को खाना खाना बंद करने को कह दिया। 

Advertisement

दरअसल मैच के दौरान कुछ फैंस ने हाथ में पोस्ट लिया हुआ था, जिसमें लिखा था-

खाना खाना बंद करो आजम खान।

इसके अलावा कुछ फैंस आजम खान के खिलाफ हूटिंग कर रहे थे, जिस पर वो चिढ़ गए और गुस्सा दिखाने लगे। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

फैंस पर गुस्सा होते पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिटनेस को लेकर हमेशा सवालों के घेरे में रही है और अब इस 110 किलो के खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है, जिसकी फिटनेस अपने आप में बड़ा सवाल है। 110 किलो का शरीर लेकर कोई क्रिकेट में कैसे चुस्ती-फुर्ती से खेल सकता है। फैंस भी पाकिस्तान क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के इस फैसले को समझ नहीं पा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- अमेरिका के आगे नहीं चला बस तो नापाक हरकत पर उतर आए पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ, लगे गंभीर आरोप

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड