टूटा 12 साल पुराना महारिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ने रचा ऐसा कीर्तिमान, जिसे तोड़ना नहीं आसान

ENG vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका के पेसर एनरिक नॉर्खिया ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा वो डेल स्टेन से भी इस मामले में आगे निकल गए।

Follow : Google News Icon  
Anrich Nortje yet to remain Wicketless in a T20WC
नॉर्खिया ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड | Image: @DurbansSG/ X

ENG vs SA T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीकी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। शुक्रवार को उन्होंने सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत हासिल की। सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

साउथ अफ्रीका के पेसर एनरिक नॉर्खिया ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके अलावा वो टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम था। स्टेन ने 23 मैचों में 30 विकेट लिए थे, जबकि अब टी20 विश्व कप में नॉर्खिया के नाम 31 विकेट हो गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट

31 - एनरिक नॉर्खिया
30 - डेल स्टेन
24 - मोर्ने मोर्कल
24- कगिसो रबाडा
18-इमरान ताहिर

Advertisement

नॉर्खिया ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, नॉर्खिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 16 मैचों में कम से कम एक विकेट अपने नाम किए हैं। 2021 से लेकर 2024 तक के बीच टी20 विश्व कप में जितने भी मुकाबले हुए हैं, उसमें नॉर्खिया बिना विकेट लिए नहीं रहे हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान को पीछे छोड़ दिया। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने 2009 से लेकर 2012 के बीच खेले गए 15 टी20 पारियों में विकेट चटकाया था।

Advertisement

टी20 विश्व कप में कम से कम एक विकेट के साथ लगातार सर्वाधिक पारियां

16 एनरिक नॉर्खिया- साउथ अफ्रीका, 2021-24
15 ग्रीम स्वान- इंग्लैंड, (2009-12)
15 एडम ज़म्पा- ऑस्ट्रेलिया, (2021-24)
11 ईश सोढ़ी- न्यूजीलैंड, (2016-21)

इसे भी पढ़ें: तूफानी बैटिंग कर रहा था इंग्लैंड, 18 गेंद पर चाहिए थे 24 रन फिर SA ने कैसे छीनी जीत?

Published By :
Ritesh Kumar
पब्लिश्ड