अपडेटेड 12 June 2024 at 18:47 IST
USA vs IND: रोहित शर्मा के स्कूल में पढ़ा है अमेरिका का ये खिलाड़ी, अब भारत के खिलाफ ठोकेगा ताल
T20 वर्ल्ड कप में आज भारत और अमेरिका का मुकाबला होने वाला है, जिसमें रोहित शर्मा के सामने उनके स्कूल का जूनियर होगा और जिसका अमेरिकी टीम में बड़ा कद है।
- खेल समाचार
- 3 min read

USA vs IND: T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में आज भारत (India) और अमेरिका (USA) की टक्कर होने वाली है। वेस्टइंडीज के साथ मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे अमेरिका (USA) ने अब तक अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। अमेरिका ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है।
मोनांक पटेल (Monank Patel) की अगुवाई वाली अमेरिकी क्रिकेट टीम (American Cricket Team) टूर्नामेंट एक बड़ा उलटफेर भी कर चुकी है। अमेरिका (USA) ने हाल ही में अपने से मजबूत टीम पाकिस्तान को हराया था, लेकिन अब अमेरिका की असली परीक्षा होने वाली है, क्योंकि उसका सामना दुनिया की नंबर-1 टीम भारत (India) से होने वाला है, लेकिन इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल अमेरिका की टीम में एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद है, जो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के स्कूल में पढ़ा है और अब वो भारत के खिलाफ ताल ठोकने वाला है।
हरमीत सिंह भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार
रोहित शर्मा के स्कूल में पढ़ा अमेरिका का ये खिलाड़ी बाएं हाथ के ऑलराउंडर हरमीत सिंह हैं। 31 साल के हरमीत भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर हैं, वो 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। 2024 T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मुकाबले से अमेरिकी खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के खिलाफ खेलने को लेकर बात की। इस दौरान हरमीत ने ये खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो रोहित शर्मा के स्कूल से ही पढ़ें हैं और बड़े होकर वो रोहित शर्मा को देखते थे।
Advertisement
बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के बोरीवली के स्वामी विवेकानंद स्कूल से की है, हालांकि उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा आवर लेडी ऑफ वेलंकन्नी हाई स्कूल से की, लेकिन क्रिकेट में शानदार होने के चलते उन्हें स्वामी विवेकानंद स्कूल में पढ़ने का मौका मिला और हरमीत सिंह भी यहीं से पढ़े हैं। हरमीत रोहित के साथ खेल चुके हैं। रोहित स्कूल में हरमीत के सीनियर रहे हैं, जिन्हें बोरीवली के स्वामी विवेकानंद स्कूल में दिनेश लाड कोचिंग देते थे। दोनों ने स्कूल को क्रिकेट के नक्शे पर लाने में मदद की है। रोहित भारत के लिए खेलने वाले स्कूल के पहले छात्र बने, जबकि हरमीत ने पहली बार गाइल्स और हैरिस शील्ड इंटर-स्कूल टूर्नामेंट जीता।
IPL खेल चुके हैं हरमीत सिंह
Advertisement
बता दें कि 2009 में मुंबई और हिमाचल के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में हरमीत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। वो भारत में मुंबई और त्रिपुरा के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हैं। इतना ही नहीं वो 2013 IPL में राजस्थान रॉयल्स का भी हिस्सा रहे थे। 2021 में वो अमेरिका चले गए थे और यहां नागरिकता मिलने के बाद उन्हें अमेरिका के लिए क्रिकेट खेलने का मौका मिला। मार्च 2024 में कनाडा के खिलाफ T20 सीरीज के लिए उन्हें अमेरिकी टीम में चुना गया। हरमीत सिंह ने 7 अप्रैल 2024 को कनाडा के खिलाफ अपना T20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 12 June 2024 at 18:47 IST