अपडेटेड 24 June 2024 at 16:11 IST

अफगानिस्तान भारत में करेगा इस टीम की मेजबानी, नोएडा में होगा मुकाबला; ये है पूरा शेड्यूल

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम 2024 T20 वर्ल्ड कप के बाद भारत में बांग्लादेश की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 3 T20 मैच खेले जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
Afghanistan Wil Play White Ball Series in NOIDA
T20 वर्ल्ड कप के बाद भारत में क्रिकेट खेलेगी अफगान टीम | Image: ICC

T20 World Cup 2024: दुनियाभर में इस समय क्रिकेट का फीवर चल रहा है। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में T20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा है, जिसकी खुमारी पूरी दुनिया पर छाई हुई है। 2024 T20 वर्ल्ड कप उलटफेरों का वर्ल्ड कप रहा है। टूर्नामेंट में बड़े-बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। 

अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम उलटफेर करने में सबसे आगे रही है। राशिद खान (Rashid Khan) की अगुवाई वाली इस टीम ने जहां ग्रुप स्टेज में न्यूजीलैंड (Newzealand) जैसी तगड़ी टीम को हराया तो वहीं सुपर 8 (Super 8) में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) को मात दी। अफगानिस्तान इस समय जबरदस्त फॉर्म में है, लेकिन अब अफगान टीम की जलवा नोएडा में देखने को मिलने वाला है। अफगानिस्तान की टीम T20 वर्ल्ड कप के बाद नोएडा आने वाली है और यहां वो वाइट बॉल सीरीज (White Ball Series) खेलेगी। बड़ी बात ये है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सारा प्रबंध करेगा। 

भारत में बांग्लादेश की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान

एशिया के नए पावरहाउस की तरह उभरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने मौजूदा T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। टीम अपने दम पर सुपर 8 में पहुंची और अब सेमीफाइनल के लिए ताल ठोक रही है और पूरी दुनिया की नजरें अफगान टीम पर हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अफगान टीम T20 वर्ल्ड कप के बाद वाइट बॉल दौरे के लिए भारत में बांग्लादेश की मेजबानी करेगी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे और 3 T20 मैच खेले जाएंगे और ये सभी ग्रेटर नोएडा में होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) को इसकी मंजूरी भी दे दी है। 

Advertisement

दरअसल अफगानिस्तान में इस वक्त तालिबान की सरकार है, जिसकी पूरी दुनिया निंदा करती है। दुनिया के ज्यादातर देश तालिबान के खिलाफ हैं। ऐसे में अफगानिस्तान में काफी समय से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ है और अफगानिस्तान इतने बेहतर स्टेडियम भी नहीं है कि कोई इंटरनेशनल सीरीज कराई जाए, इसलिए BCCI ने अफगानिस्तान को भारत में बांग्लादेश की मेजबानी करने की परमिशन दी है। नोएडा में 25 जुलाई से 6 अगस्त तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 वनडे और 3 T20 मैच खेले जाएंगे। 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup: रो-रो कर सेमीफाइनल में पहुंचे साउथ अफ्रीका के इस भारतीय खिलाड़ी ने लिए मजे

Advertisement

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 24 June 2024 at 16:00 IST