अपडेटेड 1 March 2026 at 08:44 IST
जिस श्रीलंका के सहारे नकवी-शाहबाज ने की थी दुनिया में नौटंकी, उसी ने बता दी औकात, अब खेलेगी नहीं, TV पर T20 सेमीफाइनल देखेगी PAK टीम
T20 World Cup 2026: पाकिस्तान की टीम ने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन अहम समय पर की गई गलतियों ने उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
- खेल समाचार
- 4 min read

PAK VS SL T20 World Cup2026: शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए बेहद रोमांचक मुकाबले के बाद आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का सफर अब खत्म हो चुका है। बता दें कि पाकिस्तान को 5 रनों से जीत तो जरूर मिली, लेकिन इसके बावजूद वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका। इस मैच में पाकिस्तान को कई बड़े झटके लगे, जिनकी वजह से उसका सपना टूट गया। बता दें कि जिस श्रीलंका के बहाने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप से पहले खूब नौटंकी की थी, उसी श्रीलंका ने पाकिस्तान के गुरूर को चकनाचूर कर दिया।
मैच का पूरा हाल
इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के सामने मुश्किल समीकरण था। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना जरूरी था, ताकि उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
सलामी बल्लेबाज फरहान ने शानदार शतक लगाया, जबकि फखर जमान ने तूफानी अर्धशतक जमाया। दोनों की दमदार बल्लेबाजी के दम पर पाकिस्तान ने 20 ओवर में 212 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान के सामने साफ लक्ष्य था। अगर वह श्रीलंका को 147 रन से पहले रोक देता, तो सेमीफाइनल में पहुंच सकता था।
गेंदबाजी की शुरुआत में पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अच्छी लय पकड़ी और लगा कि श्रीलंका की टीम जल्दी सिमट जाएगी। लेकिन दसुन शनाका और पवन रथनायके ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने ताबड़तोड़ रन बनाते हुए 16वें ओवर में ही टीम का स्कोर 147 के पार पहुंचा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान का सेमीफाइनल का सपना वहीं टूट गया। हालांकि आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने मैच 5 रन से जीत लिया, लेकिन यह जीत किसी काम की नहीं रही।
Advertisement
क्या हैं पाकिस्तान की हार के बड़े कारण?
आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी का पतन
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की शानदार साझेदारी की। लेकिन 16वें ओवर में पहला विकेट गिरते ही टीम पूरी तरह बिखर गई। आखिरी 12 गेंदों में पाकिस्तान के 6 विकेट गिर गए और टीम केवल 212 रन ही बना सकी। अगर आखिरी ओवरों में बेहतर बल्लेबाजी होती, तो स्कोर 230 के पार जा सकता था, जिससे सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रहती।
Advertisement
उस्मान तारिक का रहा खराब प्रदर्शन
पाकिस्तान को अपनी फिरकी गेंदबाजी पर काफी भरोसा था, खासकर उस्मान तारिक से बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन तारिक पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 43 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले सके। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर खुलकर रन बनाए। वहीं, शाहीन अफरीदी ने भले ही 48 रन दिए, लेकिन एक अहम विकेट भी झटका।
श्रीलंका की रही शानदार साझेदारी
जब पाकिस्तान को जल्दी विकेट चाहिए थे, तब शनाका और पवन रथनायके ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। दोनों की साझेदारी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया और 147 रन का लक्ष्य बेहद आसान बना दिया। यही साझेदारी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुई।
नकवी की नौटंकी और टूटा पाकिस्तान का गुरूर
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान ने काफी ड्रामेबाजी की थी। भारत के खिलाफ 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले मैच के बहिष्कार की धमकी दी गई। इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी के साथ-साथ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मैदान में उतर आए थे। कई दिनों तक इस पर बहस और बयानबाजी चलती रही। लेकिन आखिरकार उसी श्रीलंका ने मैदान पर पाकिस्तान को करारा जवाब दे दिया और उसका सेमीफाइनल का सपना तोड़ दिया।
पाकिस्तान की टीम ने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन अहम समय पर की गई गलतियों ने उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब पाकिस्तान के लिए यह वर्ल्ड कप निराशा भरी याद बनकर रह गया है, जबकि श्रीलंका ने अपनी जुझारू खेल भावना से सभी का दिल जीत लिया।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 1 March 2026 at 08:44 IST