'उसे वाइट बॉल गेम में...', संजू सैमसन की शानदार पारी से गदगद पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली, बताया टीम इंडिया को सेमीफाइनल में क्या करना चाहिए
T20 World Cup 2026: सौरव गांगुली ने टी20 विश्व कप 2026 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की मैच जिताऊ पारी की सराहना की है। गांगुली ने सैमसन को लेकर कहा कि उन्हें लगातार भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में मौके मिलने चाहिए।
- खेल समाचार
- 3 min read

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के मौजूदा प्रेसिडेंट सौरव गांगुली, संजू सैमसन की मैच जीताऊ नाबाद 97 रन की पारी से काफी इंप्रेस हुए हैं। उन्होंने संजू की पारी को शानदार बताते हुए, उन्हें एक अच्छा प्लेयर बताया। बता दें, विकेटकीपर बल्लेबाज ने वेस्ट इंडीज को सुपर-8 के जरूरी मैच में हराकर टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचाया।
50 गेंदों में नाबाद 97 रन
मैच में खास रहा कि संजू सैमसन ने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए, जिससे भारत को 196 रन के मुश्किल टारगेट को हासिल करने में मदद मिली। इसी के साथ भारत को मौजूदा वर्ल्ड कप के करो या मरो मुकाबले में 5 विकेट से जीत मिली।
संजू सैमसन की इस पारी से दादा सौरव गांगूली इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कहा कि संजू को लगातार भारत के लिए व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में खेलना चाहिए। गांगुली ने सैमसन की तारीफ करते हुए मीडिया से कहा, ‘वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। उसे व्हाइट-बॉल में लगातार भारत के लिए खेलना चाहिए।’
‘विरोधी टीम को बुरी तरह नुकसान पहुंचाता है’
दादा ने भारत बनाम वेस्ट इंडीज मुकाबले पर कहा कि यह एक तरह से क्वार्टरफाइनल था और उसने मैच की स्थिति देखकर जागरूकता दिखाई। उन्होंने कहा कि जब वह सेट हो जाता है, तो वह विरोधी टीम को बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है।
Advertisement
उन्होंने कहा, ‘आप जानते हैं, जब वह क्रीज पर आता है, तो वह विरोधी टीम को नुकसान पहुंचाएगा। उसने स्थिति के हिसाब से खेला जो जरूरी है।’
गांगूली ने सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर बात करते हुए कहा कि थ्री लायंस यानी इंग्लैंड वेस्ट इंडीज से ज्यादा मजबूत विरोधी टीम होगी। इसलिए भारतीय बल्लेबाजों का नजरिया कंडीशन के हिसाब से खेलना होना चाहिए।
Advertisement
5 मार्च को इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल
खास बात यह है कि सुपर 8 पॉइंट्स टेबल में बराबर पॉइंट्स पर चल रहे भारत और वेस्ट इंडीज दोनों को T20 WC सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के साथ शामिल होने के लिए कोलकाता मैच जीतना जरूरी था। इस जीत के साथ, भारत का 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मुकाबला तय हो गया।