T20 World Cup: 1992, 2009, 2017 जब-जब ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में हुआ बाहर, PAK बना चैंपियन... आंकड़ा देख पाकिस्तान फूलकर हो रहा गुब्बारा
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अब रोमांच बढ़ने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले राउंड में ही बाहर हो गई, लेकिन कंगारू टीम की विदाई पाकिस्तान के लिए एक खास संयोग लेकर आई है। आइए जानते हैं कैसे।
- खेल समाचार
- 3 min read

T20 World Cup: शुक्रवार, 20 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा और उसके बाद सुपर 8 का मुकाबला शुरू हो जाएगा। शनिवार, 21 फरवरी को सुपर 8 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं, 22 फरवरी को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच खेला जाएगा।
वैसे तो सुपर 8 का मुकाबला 21 फरवरी से खेला जाएगा, लेकिन पाकिस्तान टीम को लेकर एक ऐसा संयोग बन रहा है जिसका इतिहास साल 1992 से जुड़ा हुआ है। अगर इतिहास फिर से दोहराता है, तो पाकिस्तान 2026 टी20 वर्ल्ड कप का विश्व चैंपियन भी बन सकता है।
जी हां, साल 1992 से लेकर साल 2017 का इतिहास देखा जाए तो तब-तब ऑस्ट्रेलिया टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हुई है, तब-तब पाकिस्तान की टीम आईसीसी टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन बनी है। इतिहास कहता है कि पाकिस्तान 1-1 बार वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत चुका है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि कही इतिहास फिर से जीवंत न हो उठे।
पाकिस्तान के चैंपियन बनने का 1992-2017 तक का संयोग
1992 विश्व कप: इतिहास के पन्नों को जब पलट कर देखा जाता है, तो पाकिस्तान ने अपना पहला वर्ल्ड कप साल 1992 में जीता था। उस समय पाकिस्तान टीम के कप्तान इमरान खान थे। खास बात यह है कि उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।
Advertisement
2009 टी20 विश्व कप: साल 1992 के बाद अब 2009 टी20 विश्व कप पर आते हैं। उस समय टीम के कप्तान यूनुस खान थे। खास बात यह है कि 2009 टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज में पहले राउंड से बाहर हो गई थी और पाकिस्तान विश्व चैंपियन बना था।
2017 चैंपियंस ट्रॉफी: साल 1992 का इतिहास 2009 तक नहीं रुकता है। यह 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भी संयोग बनता है। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से पहले राउंड से बाहर हो जाती है और पाकिस्तान की टीम 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लेती है। उस समय पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद थे।
Advertisement
क्या 2026 में यही इतिहास लिखा जाएगा?
अब बात करते हैं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बारे में। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई है और पाकिस्तान सुपर 8 में पहुँच गया है। सुपर 8 के बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मैच खेला जाएगा। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत सकता है? अब तो 8 मार्च को ही मालूम चलेगा कि कौन सी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करती है।
पाकिस्तान के लिए सुपर 8 आसान नहीं
अगर पाकिस्तान को विश्व चैंपियन बनना है तो अगले पांच मुकाबले जीतने होंगे। जी हां, सुपर 8 मैचों को जीतने के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करना होगा। सुपर 8 में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका जैसी टीमों के साथ है। सेमीफाइनल में भारत से भी भिड़ंत हो सकती है।