अपडेटेड 24 February 2026 at 11:58 IST

T20 World Cup 2026: इधर टीम इंडिया फंसी, उधर पाकिस्‍तान का रास्‍ता साफ...बचे 3 मैचों में अगर एक ये गलती हुई तो भारत होगा सेमीफाइनल से बाहर

इस बार लग रहा था कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया आसानी से सेमीफाइनल का टिकट पा लेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा।

Follow : Google News Icon  
india vs pakistan t20 world cup 2026 semi final or final scenario explained
टी20 वर्ल्ड कप में फिर से भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा? | Image: Social media

इस बार लग रहा था कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया आसानी से सेमीफाइनल का टिकट पा लेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। भारतीय टीम भले ही ग्रुप स्टेज में अजेय थी, लेकिन सुपर 8 के पहले ही मुकाबले में उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार ने टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है।

इसके पीछे का कारण ये भी है कि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हराया। इससे वेस्टइंडीज का नेट रन रेट साउथ अफ्रीका से भी ज्यादा हो गया है। वहीं ग्रुप 2 में शामिल पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह काफी हद तक साफ नजर आ रही है। हालांकि, अभी भी टीम इंडिया के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुल 3 सिनेरियो हैं। दो सिनेरियो ऐसे हैं, जिसमें नेट रन रेट मायने नहीं रखेगा, लेकिन एक सिनेरियो में नेट रन रेट प्ले में आएगा और उससे टीम इंडिया को दिक्कत हो सकती है।

अगर टीम इंडिया एक भी मैच हारी तो फिर कहानी खत्म हो जाएगी। अब तक ग्रुप 1 के दो मैच खेले हैं। चारों टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं। साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज को जीत मिली है, जबकि भारत और जिम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा है।

जानिए भारत के पास क्या-क्या हैं रास्‍तें

Advertisement

भारत को सबसे पहले अपने आने वाले दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी। यही नहीं टीम इंडिया को बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी और उसके बाद ही भारत का कोई चांस बनेगा। भारत को अपने आने वाले मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है। ऐसे में अगर भारत अपने दोनों मैच जीतता है और साउथ अफ्रीका भी अपने दोनों मुकाबले जीत लेती है, तो टीम इंडिया के 4 अंक होंगे और साउथ अफ्रीका के 6 अंक, जिसके साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए आसानी से क्वालीफाई कर लेगी। अगर भारत को एक भी मैच में हार मिली, तो टीम इंडिया पूरी तरह से बाहर हो जाएगी।

इसके अलावा भारत अपने दोनों मैच जीतता है और साउथ अफ्रीका को एक मैच में हार मिलती है, तो ऐसी स्थिति में दोनों टीमों के 4-4 अंक होंगे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका जिस टीम से हारेगी, उसे एक और मैच हारना होगा। उदाहरण के लिए अगर साउथ अफ्रीका को वेस्टइंडीज ने हराया और भारत ने उसके खिलाफ जीत हासिल की है। ऐसी स्थिति में (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का मैच अहम होगा। भारत को उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे वेस्टइंडीज को हरा दे। ऐसे में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दो-दो अंक रह जाएंगे, इस स्थिति में भारत और साउथ अफ्रीका 4-4 अंकों के साथ क्वालीफाई कर लेंगे।)

Advertisement

एक मैच में जीत के बाद कैसे क्वालीफाई करेगा भारत?

अगर भारत अपना एक और मैच हार जाता है, तो वो पूरी तरह से वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा। भारत का नेट रन रेट इस समय -3.8 है और ऐसे में भारत को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। तभी टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है। भारत को 26 फरवरी को जिम्बाब्वे और 1 मार्च को वेस्टइंडीज का सामना करना है। सुपर-8 में आखिरी मैच भारत का है और ऐसे में उनके पास सेमीफाइनल का पूरा समीकरण होगा।

इसे भी पढ़ें- बाप को मारी गोली, लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में डाला; NEET की तैयारी के लिए कहने पर हैवान बना बेटा; लखनऊ में सनसनीखेज वारदात
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 11:58 IST