एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जिताया, कभी नहीं सोचा था ऐसा होगा, अंदर से बहुत दुखी हुआ, कप्तानी छीने जाने पर पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव
टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद सूर्या को कप्तानी से क्यों हटाया गया?? हालांकि अब इस सब पर पहली बार सूर्यकुमार यादव ने अपनी बात खुलकर सामने रखी है।
- खेल समाचार
- 3 min read

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जब इस वर्ष मार्च के महीने में देश ने टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तो सूर्यकुमार यादव क्या किसी भारतीय ने नहीं सोचा होगा कि विश्व कप जिताने के बावजूद भी सूर्या को कप्तानी से हाथ धोना पड़ जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीताने के बावजूद सूर्या को कप्तानी से क्यों हटाया गया?? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब जून में हुए इस ऐलान के बाद अभी तक नहीं मिल पाया है।
हालांकि अब अगस्त का महीना खत्म होने से पहले इस सब पर पहली बार सूर्यकुमार यादव ने अपनी बात खुलकर सामने रखी है। पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में कमेंटेटर अकाश चोपड़ा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के शो ‘बैठ & बोल विद आकाश चोपड़ा’ में सूर्यकुमार यादव का इंटरव्यू लिया।
इस इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें खुद इस फैसले से बहुत बड़ा झटका लगा था। दो साल तक टीम की कप्तानी संभालने, पहले एशिया कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप जीताने के बाद उन्हें ऐसी उम्मीद थी कि अगले वर्ल्ड कप के साथ ओलंपिक गेम्स तक भी उनके पास कप्तानी रहेगी। लेकिन चयनकर्ताओं ने सूर्य को हटाकर श्रेयस अययर को कप्तानी सौंप कर सभी को हैरान कर दिया।
चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान किया
पूर्व कप्तान ने कहा कि “मैंने तब इस पर कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी क्योंकि मैं चयनकर्ताओं के फैसले का सम्मान करना चाहता था।” सूर्य ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला भी टीम के हित को ध्यान में रखते हुए ही लिया होगा।
Advertisement
फोन कर दी जानकारी
उन्होंने यह भी बताया कि नई टीम के ऐलान से दो-तीन दिन पहले ही सूर्य को चयनकर्ताओं ने फोन कर इस बदलाव की जानकारी दे दी थी। हालांकि सूर्य ने बोर्ड के सदस्यों से इस फैसले पर ना तो कोई सवाल पूछा और ना ही कप्तान बने रहने की गुजारिश की। सूर्यकुमार ने कहा कि उन्होंने चयनकर्ताओं के इस फैसले को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने का फैसला किया।
सूर्य ने कहा कि इस फैसले से वो अंदर से काफी दुखी हुए। वो अपने घर बैठे यही सोचते रहते थे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ होगा।
Advertisement
श्रेयस अय्यर पर भी बोले
इस इंटरव्यू में सूर्यकुमार यादव नए कप्तान श्रेयस अय्यर पर भी बोले। सूर्य ने कहा “श्रेयस के साथ मैं काफी क्रिकेट खेल चुका हूं। वह ना सिर्फ एक अच्छे खिलाड़ी है बल्कि अच्छे कप्तान भी हैं। इसलिए मुझे इसको लेकर कोई परेशानी नहीं है।” सूर्यकुमार यादव ने कहा कि उन्हें बस इस बात का दुख है कि उन्हें अचानक इस सबका सामना करना पड़ा।