अपडेटेड 5 February 2026 at 20:22 IST

T20 World Cup: भारत के खिलाफ पाकिस्तान के मैच न खेलने के फैसले पर सूर्यकुमार यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- हम तो कोलंबो की पिच पर...

टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच शेड्यूल था। मगर पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। अब इस फैसले पर कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया आई है।

Follow : Google News Icon  
Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav | Image: X/ AP

टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान-भारत के मैच को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पाकिस्तान ने कोलंबो में 15 फरवरी को होने वाले भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। अब टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारतीय  कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से 'ना' नहीं कहा, उन्होंने 'ना' कहा है।

टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के खिलाफ मैच शेड्यूल था। मगर पाकिस्तान ने कोलंबो में होने वाले भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यह निर्णय पाकिस्तान सरकार द्वारा लिया गया है, जो बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया कदम बताया जा रहा है। अब इस फैसले पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से 'ना' नहीं कहा-सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से 'ना' नहीं कहा, उन्होंने 'ना' कहा। ICC ने मैच शेड्यूल किया है और हम खेलने के लिए तैयार हैं। हमारी टिकटें बुक हो गई हैं और हम दिल्ली के बाद कोलंबो जा रहे हैं। हम एशिया कप में भी उनके साथ खेले थे और तीन बार आमने-सामने हुए थे। हमारी सोच एकदम साफ है। हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया है।  ICC ने फिक्स्चर दे दिया है।"

शहबाज शरीफ ने अपने बयान में क्या कहा?

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान जारी कर कहा कि, "हमने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बिल्कुल स्पष्ट रुख अपनाया है। हम भारत के खिलाफ कोई भी मैच नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। यह फैसला हमने गहन विचार-विमर्श के बाद लिया है और हम बांग्लादेश के पूर्ण समर्थन में हैं।"

Advertisement

बांग्लादेश के समर्थन में उतरा पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की बजाय पाकिस्तान सरकार ने ही रविवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी। इसमें कहा गया कि पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच निभाएगी, सिवाय भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के। इस पूरे विवाद की जड़ बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों का मामला है। बीसीसीआई ने इसी हिंसा के विरोध में आईपीएल 2026 से बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर कर दिया। बांग्लादेश सरकार ने इसे अपने खिलाड़ी की बेइज्जती माना और ऐलान किया कि वे भारत में आयोजित होने वाले किसी भी वर्ल्ड कप के लिए टीम नहीं भेजेंगे। आईसीसी ने बांग्लादेश के इस रुख पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ही बाहर कर दिया। 

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान की कौन सी साजिश? ICC को अबतक नहीं दी जानकारी, अब शहबाज ने बताया भारत के साथ क्यों नहीं खेलेगा PAK

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 20:09 IST