Updated April 14th, 2021 at 22:09 IST
VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, शॉट देख आश्चर्य में पड़ गए हार्दिक पांड्या
IPL 2021 का छठा मैच मंगलवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया।
Advertisement
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का पांचवां मैच मंगलवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। चेन्नई में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 10 रनों से हरा दिया। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट' अंदाज में 99 मीटर लंबा छक्का जड़ा। इस शॉट को देखने के बाद हार्दिक पांड्या का मुंह खुला का खुल रहा गया था, जिसका अब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मंगलवार को खेले गए इस मैच में KKR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और केकेआर के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही भी साबित किया। वहीं मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए। हालांकि मुंबई की कसी गेंदबाजी के आगे केकेआर 20 ओवर में सिर्फ 142 रन ही बना सकी।
मुंबई इंडियंस के विस्फोटकर बल्लेबाज 36 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने एक शानदार छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव के इस शॉट को देखकर मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का गजब का रिएक्शन किया। सूर्यकुमार यादव ने 10 वें ओवर की पाचंवी गेंद पर 99 मीटर लंबा छक्का जड़ा। यह ओवर केकेआर की तरफ से पैट कमिंस फेंकने आए थे। इस शॉट को देखने के बाद पैट कमिंस भी हैरान हो गए थे।
इसे भी पढ़ें: IPL 2021: सहवाग ने किया कोलकाता को ट्रोल, मुंबई से मैच हारने पर शेयर किया फनी VIDEO
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को 153 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं जवाब में केकेआर की टीम सात विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस ने यह मैच केकेआर से 10 रनों से जीत लिया। केकेआर को अंतिम पांच ओवरों में सिर्फ 31 रन बनाने थे और इस दौरान केकेआर के सिर्फ चार खिलाड़ी ही आउट हुए थे। इसके बावजूद केकेआर की टीम 31 रन न बना सकी।
इसे भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने पंजाब की जर्सी पर ली चुटकी, गेल-राहुल का वीडियो शेयर कर बोले- 'RCB में स्वागत है'
Advertisement
Published April 14th, 2021 at 15:08 IST