सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल बाहर... वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, एशियन गेम्स के लिए BCCI ने भेजे संभावित खिलाड़ियों के नाम
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आगामी एशियन गेम्स से पहले 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट बनाई है। इसमें वनडे-टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को जगह नहीं मिली है, वहीं वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एशियाई खेलों 2026 के लिए 30 मेंस खिलाड़ियों की संभावित सूची भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) को सौंपी दी है। इस लिस्ट में 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। वहीं, सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस सूची से वनडे-टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम गायब है। बता दें कि हर चार साल पर होने वाले एशियाई खेल इस साल 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में खेला जाएगा।
एशियन गेम्स में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री
आईपीएल 2026 में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जमकर कोहराम मचाया, जिससे सभी का ध्यान खींचा है और अब उन्हें पहली बार एशियन गेम्स की संभावित टीम में शामिल किया गया है। वहीं, एशियन गेम्स में सूर्यकुमार यादव और टेस्ट-वनडे कप्तान शुभमन गिल का नाम इस सूची में नहीं है।
दो टी20 टीम बनाने का प्लान?
आपको बता दें कि BCCI पहले से ही दो अलग-अलग टी20 टीम बनाने का प्लान कर रहा था, क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू सीरीज के कुछ मैच एशियाई खेलों के कार्यक्रम के साथ टकरा रहा है। एशियन गेम्स में भारत 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेलेगा, जबकि भारत बनाम वेस्टइंडीज की सीरीज 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। ऐसे में वेस्टइंडीज दौरे के लिए शायद सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है।
IOA को मिली भारतीय टीम की संभावित सूची
यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विपराज निगम, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हर्षित राणा, यश ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर