अपडेटेड 24 November 2024 at 12:42 IST
AUS में तिरंगे का अपमान देख आगबबूला हुए सुनील गावस्कर, कहा- ये भारतीय नहीं हो सकते क्योंकि...
पर्थ टेस्ट में भारत आर्मी ग्रुप के फैंस भारतीय तिरंगे पर भारत आर्मी लिखकर टीम को चीयर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जिसके देखकर सुनील गावस्कर आगबूबला हो गए।
- खेल समाचार
- 2 min read

Sunil Gavaskar Get Angry on Bharat Army: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान मैदान पर तो वबाल देखने कतो मिल ही रहा है पर अब मैदान के बाहर भी सुनील गावस्कर और भारत आर्मी के बीच गहमागहमी देखने को मिल रही है।
पर्थ टेस्ट के दौरान भारत आर्मी ग्रुप के फैंस भारतीय तिरंगे पर भारत आर्मी लिखकर टीम इंडिया को चीयर करने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। जिसके देखकर कमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर आगबूबला हो गए और यहां तक कहल दिया कि ये फैंस भारतीय नहीं हो सकते।
भारत आर्मी पर भड़के सुनील गावस्कर
एबीसी स्पोर्ट पर कमेंट्री करते हुए भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा,
"मुझे पता है कि भारत में इसे स्वीकार नहीं किया जाता, मुझे नहीं लगता कि ये फैंस वास्तव में भारतीय हैं। मुझे नहीं पता कि उनमें से कितने लोगों के पास भारतीय पासपोर्ट है, इसलिए वे शायद भारतीय तिरंगे की वैल्यू, इंपॉर्टेंस और प्रासंगगिता को नहीं समझते हैं।"
गावस्कर ने भारत आर्मी के योगदान की सराहना भी की, जो भारतीय क्रिकेट टीम को दुनियाभर में समर्थन देती है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि 'हम भारत के लोग और मैं, उनका आभार व्यक्त करते हैं, लेकिन कृपया नेशनल फ्लैग का सम्मान करें और उसे अपने ग्रुप के नाम से न सजाएं।' उन्होंने भारत आर्मी से अनुरोध करते हुए कहा कि, 'आप अपने ग्रुप का एक अलग झंडा डिजाइन करें, जिसे मैं खुशी-खुशी पहनूंगा और ये मेरे लिए बड़े सम्मान की बात होगी।'
Advertisement
राष्ट्रीय ध्वज को लेकर क्या कहता है भारत का कानून
भारत में राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान भारतीय सम्मान अधिनियम, 1971 के तहत किया जाता है, जो यह स्पष्ट करता है कि राष्ट्रीय ध्वज को किसी भी प्रकार के फैशन एक्सेसरी, जैसे कि कपड़े, चादर, या कंबल के रूप में नहीं पहनना चाहिए। सुनील गावस्कर का यह बयान राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है और भारत आर्मी जैसे बड़े ग्रुप से यह उम्मीद है कि वे भारतीय ध्वज की गरिमा बनाए रखें।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 24 November 2024 at 12:42 IST