चेन्नई को छोड़कर इंग्लैंड पहुंचे Stephen Fleming, इंग्लिश टीम के बने हेड कोच, जो रूट टेस्ट कप्तान नियुक्त

स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। वहीं, इंग्लिश टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट को फिर से एक बार कप्तानी का भार दिया गया है।

Stephen Fleming appointed England men's Test coach Joe Root returns as captain
Stephen Fleming And Joe Root | Image: ANI

Stephen Fleming Or Joe Root: इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इंग्लैंड की पुरुष टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है। फ्लेमिंग अब ब्रेंडन मैक्कुलम की जगह लेंगे। गौरतलब है कि हालिया सीरीज में इंग्लैंड की हार के बाद ब्रैंडन मैक्कुलम को कोच पद से हटा दिया गया था। साथ ही, इंग्लिश टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट को एक बार फिर से इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाया गया है।

स्टीफन फ्लेमिंग बने इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए कप्तान

क्रिकेट के सबसे सफल कोचों में से एक माने जाने वाले फ्लेमिंग, CSK के साथ 18 साल बिताने के बाद यह नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। CSK के साथ उन्होंने टीम को पांच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब और 10 बार फाइनल तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान का खिलाड़ी के तौर पर भी शानदार करियर रहा है। उन्होंने रिकॉर्ड 80 टेस्ट मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की और 28 जीत दिलाईं।

जो रूट टेस्ट टीम के नए कप्तान

इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रूट, जिन्होंने रिकॉर्ड 65 मैचों में कप्तानी करते हुए 27 जीत हासिल की हैं। एक बार फिर यह ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले वे 2017 से 2022 तक टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में 'द ओवल' में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में भी अंतरिम कप्तान के तौर पर भूमिका निभाई थी।

स्टीफन फ्लेमिंग ने क्या कहा?

फ्लेमिंग ने कहा कि इंग्लैंड के टेस्ट हेड कोच के तौर पर नियुक्त होना उनके लिए सम्मान की बात है और उन्होंने इसे विश्व क्रिकेट में सबसे प्रतिष्ठित कोचिंग भूमिकाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उनका तत्काल लक्ष्य ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के नेतृत्व में हुई प्रगति को आगे बढ़ाना है, साथ ही उभरती प्रतिभाओं को निखारकर यह सुनिश्चित करना है कि टीम लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी बनी रहे।

Advertisement

टेस्ट कप्तान बनने पर जो रूट ने क्या कहा?

इस बीच, जो रूट ने कहा कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान के तौर पर वापसी करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है और उन्होंने इस भूमिका को चुनौतीपूर्ण और संतोषजनक बताया। न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान कुछ समय के लिए कप्तानी संभालने के बाद, उन्होंने खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी की अगुवाई करने को लेकर उत्साह जताया और कहा कि नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ काम करने का मौका उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

उन्होंने आगे कहा, "स्टीफन के साथ मिलकर ऐसा करने का मौका भी मेरे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने लंबे समय में यह साबित किया है कि वे खेल की गहरी समझ रखने वाले एक बेहतरीन लीडर हैं, और मैं उनके साथ काम करने और जीत का माहौल बनाने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'जीवन की वास्तविकता यह है कि...,' अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, इमोशनल पोस्ट हुआ वायरल

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड