अपडेटेड 19 February 2026 at 19:11 IST
T20 World Cup: वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर, पहले ऑस्ट्रेलिया और अब श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदकर ग्रुप में टॉप
T20 World Cup SL vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो में श्रीलंका और जिम्बाब्वे बीच खेला मैच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup SL vs ZIM: गुरुवार, 19 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला कोलंबो में श्रीलंका और जिम्बाब्वे बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है। जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर एक नया इतिहास रच दिया है।
इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम में 19.3 ओवर में महज 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच में ब्रायन बेनेट ने ताबड़तोड़ 63 रन की पारी खेली। इससे पहले जिम्बाब्वे ने लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी हरा चुका है।
ब्रायन बेनेट ने खेली ताबड़तोड़ पारी
श्रीलंका के 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने ताबड़तोड़ बनाद 63 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके लगाए। ब्रायन बेनेट अंत तक क्रीज और मौजूद रहे और टीम को विजयी बनाकर लौटे।
कप्तान सिकंदर रजा ने मैच का रुख पलटा
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच का रुख पलटने का काम जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर राजा ने किया। सिकंदर रजा ने अंत के ओवरों में महज 26 गेंदों में 2 चौक और 4 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 45 रन बनाए, जिसके चलते जिम्बाब्वे ने 3 गेंद शेष रहते ही 179 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया।
Advertisement
ग्रुप में टॉप पर जिम्बाब्वे
श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे मैच में जिम्बाब्वे ग्रुप B में 7 अंक के साथ टॉप पर काबिज हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम को भी हरा चुकी है। जिम्बाब्वे अब सुपर 8 के लिए एकदम तैयार है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 19 February 2026 at 18:44 IST