अपडेटेड 7 December 2024 at 11:33 IST

निसांका की शानदार बल्लेबाजी से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को दिया मजबूत जवाब

पथुम निसांका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका के जवाब में श्रीलंका ने तीन विकेट पर 242 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत रखी है।

Follow : Google News Icon  
Pathum Nissanka breaks mahela jayawardene big record
इस मैच को जिताने में श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज पथुम निसांका का अहम रोल रहा। ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जड़ा और श्रीलंका को एक यादगार जीत दिलाई। | Image: x

सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार बल्लेबाजी की जिससे दक्षिण अफ्रीका के 358 के जवाब में श्रीलंका ने तीन विकेट पर 242 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत रखी है।

निसांका ने 89 रन की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें दिनेश चांदीमल (44), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 40) और कामिंदु मेंडिस (नाबाद 30) का अच्छा साथ मिला।

श्रीलंका की टीम पहली पारी में अब भी 116 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हुए है।इससे पहले काइल वेरेन ने नाबाद 105 रन की पारी खेल कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 358 रन तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 269 रन से की थी। वेरेन ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ संघर्ष करते हुए शतक जड़ा।

ये भी पढ़ें- 181.6 kmph... DSP सिराज को कोई तो रोक लो, क्या टूट गया शोएब अख्तर का घमंड? इस गेंद ने मचाई सनसनी

Advertisement

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 7 December 2024 at 11:33 IST