T20 World Cup SL vs OMA: श्रीलंका की लगातार दूसरी जीत, ओमान को 105 रनों से रौंदा; ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ बना नंबर 1
SL vs OMA: टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच मैच खेला गया। इस मैच को श्रीलंका ने 105 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है। विश्व कप में ओमान को दूसरी हार का समाना करना पड़ा है। श्रीलंका जीत के साथ ग्रुप में टॉस पर पहुँच गया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

T20 World Cup SL vs OMA: गुरुवार, 12 फरवरी को श्रीलंका बनाम ओमान के बीच मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैच खेला गया। मैच में ओमन के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बैटिंग करने का न्योता दिया।
मैच में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम में निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के अनुसार पर 225 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम महज 120 रन ही बना पाई। इस मैच को श्रीलंका ने 105 रन के बड़े अंतर से मैच को जीत लिया। इस मैच में कुसल मेंडिस ने शानदार पारी खेली।
श्रीलंका ने 226 रन का लक्ष्य दिया
पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने ओमान को 226 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका की तरफ से सबसे अधिक कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली। कुसल के बाद सबसे अधिक पवन रत्नायके ने 28 गेंदों में 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, कप्तान कप्तान दासुन शनाका ने 20 गेंद पर 50 रन की तूफानी पारी खेली।
120 रन ही बना पाई ओमान की टीम
226 रन का पीछा करने उतरी ओमान की टीम महज 129 रन ही बना पाई। ओमान की तरफ से सबसे अधिक मोहम्मद नदीम ने 56 गेंदों में नाबाद 53 रन की पारी खेली। नदीम के अलावा, सबसे अधिक वसीम आली ने 27 रन ही बनाए।
Advertisement
ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा बना नंबर 1 बना श्रीलंका
आपको बता दें कि श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया एक ही ग्रुप बी में मौजूद है। श्रीलंका ने ओमान को हराकर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुँच गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर मौजूद है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने एक ही मैच खेला और श्रीलंका दो मैच खेल चुका है। वहीं, जिंबाम्बे तीसरे, आयरलैंड चौथे और ओमान 5वें स्थान पर मौजूद हैं।
इसे भी पढ़ें: IND vs NAM T20 World Cup: भारत पहली बार बनाएगा 300+ रन या सस्ते में नामीबिया को समेटेगा, जानें दिल्ली की पिच रिपोर्ट