IND A vs SL A: वैभव सूर्यवंशी को रोका तो अभिषेक-तिलक का गरजा बल्ला, पहले सेमीफाइनल में भारत-A ने श्रीलंका को दिया 318 का लक्ष्य
Sri Lanka A vs India A: एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है। वहीं, पिछले मुकाबले में 204 रनों की तूफानी खेलने वाले वैभव का बल्ला खामोश रहा है। तिलक वर्मा ने भी फिफ्टी लगाया।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND A vs SL A: गुरुवार को ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ए और श्रीलंका ए आमने-सामने हैं। दोनों के बीच मुकाबला दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन का स्कोर खड़ा किया।
टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला है। वहीं, पिछले मुकाबले में 204 रनों की तूफानी खेलने वाले वैभव का बल्ला खामोश रहा है। वहीं, कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अंत में शाहबाज अहमद ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
40 रन बनाकर आउट हुए वैभव
पिछले मुकाबले में महज 53 गेंदों में तूफानी अंदाज में 204 रनों की पारी खेलने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल कुछ खास नहीं कर पाए और महज 40 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव ने 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 40 रन बनाए।
सेमीफाइनल में चला अभिषेक का बल्ला
ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ए को 317 स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का अहम योगदान रहा। अभिषेक ने 63 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और 11 चौके की मदद से 78 रन बनाए।
Advertisement
तिलक-शाहबाज अहमद ने भी खेली अर्धशतकीय पारी
अभिषेक के अलावा, कप्तान तिलक वर्मा ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। तिलक ने 66 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का और तीन चौके की मदद से 53 रन बनाए। वहीं, निचले क्रम में शाहबाज अहमद ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अहमद ने 48 गेंदों का सामना करते हुए आबाद 54 रन की पारी खली।