अपडेटेड 11 January 2024 at 16:05 IST

'जब राम सिया राम बजता है तो...' साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी महाराज ने कही ऐसी बात, हर रामभक्त को होगा गर्व

जब साउथ अफ्रीका के केशव महाराज मैदान पर आते हैं तो राम सिया राम गाना बजने लगता है। केशव महाराज ने पीटीआई से बातचीत के दौरान इसके पीछे की वजह का खुलासा किया।

Follow : Google News Icon  
Keshav Maharaj
Keshav Maharaj | Image: X/ Mufaddal Vohra

Keshav Maharaj: साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज के मैदान पर आते की राम सिया राम गाना बजते लगता है। हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान जब केशव महाराज मैदान पर आए तो राम सिया राम गाना बजने लगा और विराट कोहली ने धनुष चलाने का एक्शन कर नमस्कार का एक्शन किया। अब केशव महाराज ने इस बात का खुलासा किया है कि जब वे मैदान पर आते हैं तो क्यों राम सिया राम गाना बजने लगता है।

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • साउथ अफ्रीका के केशव महाराज के मैदान पर आते ही बजता है राम सिया राम गाना 
  • केशव महाराज ने इसके पीछे के कारण का किया खुलासा 
  • केशव महाराज ने कहा ये गाना मुझे सूट करता है

जब केशव महाराज से राम सिया राम गीत से उनका कनेक्शन पूछा गया तो उन्होंने बेहद ही छोटे से जवाब के साथ मामला साफ कर दिया। उन्होंने कहा, 'यह मेरा एंट्रेंस सॉन्ग है। मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए पूरी तरह फिट बैठता है।'  

केशव ने कहा, 'कई बार मैं आगे रहकर कहता हूं कि यह गीत चलाएं। मेरे लिए, मेरे भगवान ही सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं। वह मुझे राह दिखाते हैं, मौका देते हैं, तो मैं कम से कम इतना तो कर ही सकता हूं। धर्म और संस्कृति का सम्मान करना महत्वपूर्ण है। बैकग्राउंड में 'राम सिया राम' बजता हुआ सुनना मुझे अच्छा लगता है।'

केपटाउन टेस्ट के दौरान विराट ने अनोखे अंदाज में केशव महाराज के आते किया था नमस्कार 

केपटाउन टेस्ट में जब महाराज बल्लेबाजी के लिए मैदान में आए तब एक बार फिर यह गाना बजने लगा और इस दौरान दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हाथ जोड़ कर खड़े दिखे। 'साउथ अफ़्रीका 20 लीग में डरबन सुपरजायंट्स की कप्तानी करने वाले महाराज से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने PTI से कहा, 'यह कुछ ऐसा था, जिसके लिए मैंने मैदान में गाना बजाने वाली महिला से अनुरोध किया था।'

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'वो अगर एक टांग पर भी...' किस खिलाड़ी के लिए KL Rahul तक को बाहर करने को तैयार गावस्कर?


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 11 January 2024 at 15:24 IST