अपडेटेड 30 December 2023 at 17:57 IST
डीन एल्गर को अनोखे अंदाज में विदाई देगा साउथ अफ्रीका, पहले टेस्ट में मचाया था धमाल
IND vs SA: भारत के खिलाफ विदाई टेस्ट के लिए डीन एल्गर साउथ अफ्रीका के होंगे कप्तान। इसी के साथ ये उनका आखिरी टेस्ट मुकाबला होगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

IND vs SA: भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे डीन एल्गर केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिये चोटिल टेम्बा बावुमा की जगह दक्षिण अफ्रीका के कप्तान होंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने यहां बृहस्पतिवार को पहले टेस्ट के बाद कहा कि बावुमा दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज
- दूसरे और आखिरी टेस्ट में डीन एल्गर करेंगे दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी
- डीन एल्गर का भारत के खिलाफ होगा आखिरी टेस्ट
बावुमा को पहले दिन फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी और वह मैच में आगे नहीं खेल सके थे। उनकी गैर मौजूदगी में एल्गर ने ही कप्तानी की। दक्षिण अफ्रीका ने पहला टेस्ट एक पारी और 32 रन से जीता। शतक जमाने वाले एल्गर को प्लेयर आफ द मैच भी चुना गया।
बावुमा की जगह जुबैर हमजा को मिली जगह
बावुमा की जगह जुबैर हमजा तीन जनवरी से केपटाउन में होने वाला दूसरा टेस्ट खेलेंगे। एल्गर इससे पहले भी दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके हैं। भारतीय टीम के पिछले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 2021-22 में पहला टेस्ट हारने के बाद उनकी कप्तानी में शानदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीत दर्ज की थी।
गेराल्ड कोएट्जी नही होंगे केपटाउन टेस्ट का हिस्सा
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी केपटाउन टेस्ट से बाहर हो गए हैं। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान उन्हें पेल्विक सूजन पैदा हो गई है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने एक बयान में कहा कि 23 साल के कोएट्जी को पेल्विक में परेशानी महसूस हुई, जो मैच के तीसरे दिन गेंदबाजी करते समय और भी खराब हो गई। शुक्रवार को उनका स्कैन कराया गया जिसमें चोट की गंभीरता का पता चला। इसमें कहा गया है कि मुख्य कोच शुक्री कॉनराड ने एहतियात के तौर पर कोएट्जी को टीम से बाहर करने का विकल्प चुना है।
Advertisement
दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम:
डीन एल्गर (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, ज़ुबैर हमज़ा, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन।
यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: जिस चीज को छुआ सोना बन गया... कोई पूछे अगला साल कैसा हो तो बस इस खिलाड़ी का ले नाम
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 30 December 2023 at 17:19 IST