स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसके आसपास नहीं है दुनिया का कोई भी महिला और पुरुष क्रिकेटर

Smriti Mandhana: भारतीय महिला टी20 की उपकप्तान स्मृति मंधाना टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही हैं। नीदरलैंड के खिलाफ 74 रनों तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिससे पुरुष क्रिकेटर्स भी मिलों दूर हैं।

Smriti Mandhana T20 Four Records
स्मृति मंधाना का महा-रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं इसके आसपास | Image: @BCCI

Smriti Mandhana: आईसीसी महिला विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की स्मृति मंधाना ने लगातार दूसरी फिफ्टी लगाकर गर्दा मचा दिया। विश्व कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 68 रनों की पारी खेलीं। उसके बाद बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ तूफानी अंदाज में 74 रनों की जिताऊ पारी खेलीं। 

नीदरलैंड्स के खिलाफ 11 चौका लगाते ही स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल करियर में 600 चौकों का आंकड़ा भी छू लिया। इसी के साथ उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे आज तक किसी महिला और पुरुष क्रिकेटर ने भी नहीं किया है। स्मृति सबसे अधिक चौका लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

टी20 में लगाए सबसे अधिक चौका

महिला टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ स्मृति मंधाना ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गईं। इसी के साथ वो दुनिया की पहली क्रिकेटर (पुरुष या महिला) हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 600 चौके लगाए हैं। इस मामले में स्मृति ने भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा, कई विदेशी खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

इतिहास रचने वाली पहली क्रिकेटर

महिला टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ स्मृति मंधाना ने अपनी 74 रनों की पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। इसी मैच में स्मृति ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का 600वां चौका लगाया। अब उनके नाम इस फॉर्मेट में 604 चौके दर्ज हैं। स्मृति इस मुकाम तक पहुंचने वाली विश्व की पहली क्रिकेटर बन गई हैं।

Advertisement

T20 में सबसे अधिक चौका लगाने वाली महिला खिलाड़ी

  • स्मृति मंधाना (भारत) - 604 चौके 
  • सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 521 चौके
  • चौकेचमारी अथापथु (श्रीलंका) - 493 चौके

T20 में सबसे अधिक चौका लगाने वाला पुरुष खिलाड़ी

  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 477 चौके
  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड) - 449 चौके
  • रोहित शर्मा (भारत) - 383 चौके
  • जोस बटलर (इंग्लैंड)-373  चौके
  • विराट कोहली (भारत)- 369  चौके

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने लगाई जीत की 'हैट्रिक', एक ही दिन में तीन अलग-अलग देशों में जीता मैच; गिल-तिलक के अलावा हरमनप्रीत ने भी किया कमाल
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड