अपडेटेड 12 February 2025 at 16:49 IST
Shubman Gill: ये मेरा दिल... गिल का दीवाना, शुभमन ने कर ही दिया करिश्मा! अहमदाबाद में शतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Shubman Gill Century: टीम इंडिया के लिए 2019 में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल आज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने ODI क्रिकेट का 50वां मुकाबला खेल रहे हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Shubman Gill Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के युवा ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे मुकाबला शुभमन गिल के लिए कई मायनों में खास है।
टीम इंडिया के लिए 2019 में डेब्यू करने वाले शुभमन गिल आज इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में अपने ODI क्रिकेट का 50वां मुकाबला खेल रहे हैं। भारत की ओर से 50वां वनडे मुकाबला खेल रहे शुभमन गिल ने इस मुकाबले में ऐसा कारनामा किया जो आज तक कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर पाया था।
गिल ने 50वें वनडे में जड़ा शतक
शुभमन गिल अपने 50वें ODI मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गिल का ये शतक उनके वनडे करियर का 7वां शतक रहा। उन्होंने 95 गेंदों पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। गिल 112 रन बनाकर आउट हुए। इसी के साथ गिल ने अहमदाबाद में शतक लगाने के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर डाला है।
गिल ने किया बड़ा करिश्मा
स्टार भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 2500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल ने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। अमला ने साउथ अफ्रीका के लिए अपनी 53वीं पारी में वनडे में 2500 रन का आंकड़ा पार किया।
Advertisement
गिल ने 50 पारियों में पूरे किए 2500 रन
गिल को वनडे में 2500 रन पूरे करने के लिए बुधवार को 25 रनों की जरूरत थी और उन्होंने गस एटकिंसन द्वारा फेंके गए भारत की पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर इसे हासिल कर लिया। गिल ने जनवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ओर से डेब्यू किया था। आज वे इंग्लैंड के खिलाफ अपना 50वां इंटरनेशनल वनडे मुकाबला खेल रहे हैं।
वनडे में शुरुआती 50 पारियों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 2587 शुभमन गिल
- 2486 हाशिम अमला
- 2386 इमाम-उल-हक
- 2262 फखर जमान
- 2247 शाई होप
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले गिल की शानदार फॉर्म
चैंपियंयस ट्रॉफी से पहले शुभमन गिल का इस तरह से अपनी पुरीन फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत की बात है। चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। जिसमें शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत यानी ओपनिंग करते दिख सकते हैं। गिल ये यही उम्मीद होगी कि वे अपनी इस लय को कायम रखें और चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार ताबड़तोड़ पारी खेलें।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 12 February 2025 at 16:49 IST