अपडेटेड 12 June 2025 at 18:18 IST

खुद को सच में 'प्रिंस' समझ रहे शुभमन गिल? नए बल्ले पर ऐसा क्या लिखवाया, फैंस ने मचाया बवाल! जानें पूरा मामला

Shubman Gill Bat Controversy: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले को लेकर बवाल मचा है। इसके पीछे की वजह ये है कि उनके MRF बैट पर GENIUS के अलावा 'प्रिंस' भी लिखा हुआ है।

Follow : Google News Icon  
shubman gill mrf bat written prince creates controversy
शुभमन गिल के बल्ले पर बवाल क्यों? | Image: X

Shubman Gill MRF Bat Controversy: टीम इंडिया के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज से पहले उनके बल्ले को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फैंस शुभमन को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ये तो आपको पता होगा कि टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे MRF के बल्ले से खेलते हैं। ये भी पता होगा कि इसी कंपनी के बैट से विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज भी खेले हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि शुभमन गिल के MRF बैट में ऐसा क्या है? जिसको लेकर फैंस बवाल मचा रहे हैं।

भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है। जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है फैंस उसे प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को फैंस 'क्रिकेट का भगवान' कहते हैं। वहीं विराट कोहली को 'किंग' का दर्जा दिया गया। अब नए स्टार शुभमन गिल को फैंस 'प्रिंस' कहकर बुलाते हैं। अब यही 'प्रिंस' का तगमा शुभमन गिल के लिए मुसीबत बन गया है। आइए जानते हैं कैसे।

शुभमन गिल के बल्ले पर बवाल क्यों?

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के बल्ले को लेकर बवाल मचा है। इसके पीछे की वजह ये है कि उनके MRF बैट पर GENIUS के अलावा 'प्रिंस' भी लिखा हुआ है। फैंस को ये रास नहीं आया और वो गिल को ट्रोल कर रहे हैं। गिल को 'प्रिंस' नाम इसलिए दिया गया क्योंकि उन्हें सुपरस्टार माना जाता था, लेकिन अपने बैट स्टिकर में प्रिंस का इस्तेमाल करना प्रशंसकों के एक वर्ग को पसंद नहीं आया।

बता दें कि बल्ले पर 'प्रिंस' लिखने का आइडिया शुभमन गिल का था या MRF कंपनी का, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसने निश्चित रूप से लोगों का ध्यान खींचा। ऐसा इसलिए क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने कभी भी अपने नेट स्टिकर पर 'गॉड' नहीं लिखा, जबकि प्रशंसक उन्हें प्यार से 'गॉड' कहते थे। न ही विराट कोहली ने अपने बैट स्टिकर पर किंग लिखा। एबी डिविलियर्स और ब्रायन लारा के साथ भी ऐसा ही हुआ। वास्तव में, लारा क्रिकेट में प्रिंस के नाम से जाने जाने वाले पहले खिलाड़ी थे।

Advertisement

गौरतलब है कि गिल के बल्ले पर लगे स्टिकर में प्रिंस शब्द नया नहीं है। इसे सबसे पहले आईपीएल के बीच में पेश किया गया था, लेकिन अब वो टेस्ट में रोहित शर्मा की जगह कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं और फैंस का ध्यान उनपर ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में ये हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, 8 साल बाद इस खिलाड़ी की वापसी तय!

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 18:18 IST