IND vs AFG: 22 चौके, 2 छक्के...शुभमन गिल का तूफान, अफगानिस्तान के खिलाफ 154 रन ठोक रचा ये इतिहास
Shubman Gill Century: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shubman Gill Century: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे वनडे में कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में गिल ने 77 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो उनके वनडे करियर का 9वां और बतौर वनडे कप्तान पहला शतक बनाया। गिल ने इस मैच में शानदार 154 रनों की पारी खेली। वहीं, इसी मैच में ईशान किशन ने 125 रनों की तूफानी पारी खेली।
शुभमन गिल का बतौर कप्तान पहला शतक
मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया। यशस्वी जायसवाल के रूप में भारत को पहला झटका लगा। इसके बाद गिल आए और उन्होंने 77 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की, जो उनके वनडे करियर का 9वां और बतौर वनडे कप्तान पहला शतक बनाया। वहीं, इस मैच में ईशान किशन ने महज 79 गेंदों का सामना करते हुए तूफानी अंदाज में 125 रनों की पारी खेली।
22 चौके, 2 छक्के की मदद से 154 रनों की पारी
दूसरे वनडे मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पारी में 22 चौके और 2 छक्के लगाए। उन्होंने महज 110 गेंदों का सामना करते हुए 154 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 140 का रहा।
गिल और ईशान के बीच 224 रनों की साझेदारी
इस मैच में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने जमकर रन बटोरे। शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की साझेदारी की। ईशान ने 79 गेंदों में 7 छक्के और 9 चौकों की मदद से 125 रन बनाए।