अपडेटेड 15 March 2026 at 22:59 IST

शुभमन गिल को BCCI ने दिया खास यह सम्मान, टी20 वर्ल्ड कप मिस करने के बाद भी जीता 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' का खिताब

BCCI Naman Awards 2026: भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से खास सम्मान मिला है। इसके अलावा, उन्हें बेस्ट मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

Follow : Google News Icon  
Shubman Gill,  bcci naman awards
शुभमन गिल को BCCI ने दिया खास यह सम्मान | Image: Social media

BCCI Naman Awards 2026: टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड (Polly Umrigar Award) से नवाजा गया है। रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 (BCCI Naman Awards 2026) में शुभमन गिल पुरुष क्रिकेट में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुने गए हैं। इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना बेस्ट महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। शुभमन गिल और स्मृति मंधाना के अलावा, क्रिकेट जगत के कई बड़े-बड़े स्टार्स को भी नमन अवॉर्ड्स के दौरान सम्मान दिया गया।

शुभमन गिल को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड

पॉली उमरीगर अवॉर्ड (Polly Umrigar Award) बीसीसीआई द्वारा हर साल सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर (मेंस) को दिया जाने वाला एक खास सम्मान है। 2024-25 सत्र के लिए यह पुरस्कार टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को मिला है। इस अवॉर्ड समारोह में शुभमन गिल को 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के खिताब से भी नवाजा गया।

राहुल द्रविड़ लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित

भारतीय टीम पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2026 में  कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में ही टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई, लेकिन टीम चैंपियन बनने से चूक गई। उनके नेतृत्व में साल 2024 में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल अपने नाम किया।

स्मृति मंधाना बनी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को भी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। इससे पहले स्मृति मंधाना महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब 5 बार जीत चुकी हैं। स्मृति मंधाना के लिए साल 2024-25 बेहद ही शानदार रहा है। इस बीच उन्होंने 36 मैचों में 1800 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक भी जड़े हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2026: कब रिलीज होगा IPL 2026 के शेड्यूल का दूसरा फेज? चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही BCCI उपाध्यक्ष ने दिया जवाब

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 22:18 IST