अपडेटेड 31 December 2023 at 19:14 IST

Shubman Gill ने साल 2023 से पहले लिए थे ये 5 प्रण, कितने पूरे हुए? खुद ही किया बड़ा खुलासा

2023 खत्म होने में बस कुछ ही समय बाकी है। शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने पूरे साल की क्रिकेट जर्नी के बारे में बताया।

Follow : Google News Icon  
Shubman Gill
Shubman Gill | Image: instagram

Shubman Gill: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का साल 2023 काफी अच्छा रहा। शुभमन गिल ने इस साल अपने बल्ले से जमकर रन बरसाए। फिर वो चाहे आईपीएल हो या टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट्स हो। गिल ने साल 2023 में इतना रन बनाया कि उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे धुरंधरों को भी पीछे छोड़ दिया। साल 2023 खत्म होने में बस कुछ ही समय बाकी है ऐसे में गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंड पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने इस पूरे साल में अपनी क्रिकेट जर्नी के बारे में बात की।

खबर से जुड़ी तीन अहम बातें...

  • साल 2023 खत्म होने से पहले शुभमन गिल ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
  • गिल ने साल 2023 में बरसाए रन ही रन 
  • रन बनाने के मामले में गिल ने छोड़ा कोहली-रोहित को पीछे

शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने पूरे साल के अहम मुकाबलों की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने एक रिवोल्यूशन वाला नोट भी शेयर किया जिसमें उन्होंने ये लिखा था कि उन्हें साल 2023 में क्या-क्या करना था?

गिल ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया जबकि टॉप 5 खिलाड़ियों में पाकिस्तानी दिग्गज बाबर आजम अपनी जगह नहीं बना पाए। गिल ने साल 2023 में तीनों प्रारूपों में 48 मैचों की 52 पारियों में सबसे ज्यादा 2154 रन बनाए और उनका औसत इस साल 46.82 का रहा। गिल के बल्ले से इस साल कुल 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले जबकि वह दो बार शून्य पर आउट हुए। इस साल गिल का बेस्ट स्कोर 212 रन रहा और उन्होंने इन मैचों में 235 चौके और 58 छक्के जड़े। गिल ना सिर्फ ओवरऑल बल्कि भारत की तरफ से भी इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

आईपीएल 2023 में भी शुभमन गिल का बल्ला जमकर बरसा। आईपीएल के 16वें सीजन में शुभमन गिल ने 533 रन बनाए। इसी के साथ वे आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनें और उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली।   

Advertisement

यह भी पढ़ें- कोहली का 'महाशतक', रिंकू-जडेजा की करिश्माई पारी, ये रहे साल 2023 के 5 यादगार मोमेंट्स


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 19:14 IST