Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर चौतरफा घिरे श्रेयस अय्यर ने दी सफाई, कहा- अकेले उसने ही रन नहीं...
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसके चलते फैंस के बीच हड़कंप मच गया।
- खेल समाचार
- 3 min read

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को खेला जाएगा। आयरलैंड से करारी हार के बाद टीम के पास वापसी करने का शानदार मौका है।
चेस्टर ले स्ट्रीट में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस बेहद नाराज नजर आए। श्रेयस का बयान भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
'मैं तो नहीं देख रहा हूं कुछ भी'-श्रेयस अय्यर
भारत और इंग्लैंड टी20 मैच से पहले वैभव के डेब्यू को लेकर जब कप्तान श्रेयस से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा 'मैं तो नहीं देख रहा हूं कुछ भी। मुझे कुछ नहीं पता, ना मैं आपका इंस्टाग्राम फॉलो करता हूं, न ही आपकी न्यूज। मुझे वैभव के डेब्यू को लेकर कुछ भी सुनने में नहीं आया। बता दें कि श्रेयस ने सोशल मीडिया पर वैभव के डेब्यू को लेकर चल रहे बहस के सवालों का जवाब दिया। श्रेयस का यह जवाब किसी को भी पसंद नहीं आया।
अकेले उसने ही रन नहीं..., -श्रेयस अय्यर
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान श्रेयस ने एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं कि सिर्फ एक ही खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। ऐसा नहीं है सिर्फ उसने (वैभव) ने रन बनाए हैं। हमारे पास ऐसे कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें टी20 विश्व कप जितवाया। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। बता दें कि वैभव ने आईपीएल 2026 में सबसे अधिक 776 रन बनाए थे और इस दौरान उन्होंने सबसे अधिक 72 छक्के भी लगाए थे।
Advertisement
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
1 जुलाई, पहला T20, रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट रात 10:00 बजे
4 जुलाई, दूसरा T20, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर शाम 07:00 बजे
7 जुलाई, तीसरा T20, ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम रात 10:00 बजे
9 जुलाई, चौथा T20, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल रात 10:00 बजे
11 जुलाई, पांचवां T20, द रोज बाउल, साउथेम्प्टन शाम 07:00 बजे