अपडेटेड 20 January 2024 at 16:45 IST
'जब कोई आपके दिल...' Shoaib Malik ने सना जावेद से रचाई शादी तो वायरल हुआ Sania Mirza का ये पोस्ट
Shoaib Malik Marriage: शोएब मलिक ने भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का साथ छोड़ पाक एक्टर सना जावेद से निकाह किया।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shoaib Malik-Sania Mirza: पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी कर सबको हैरान कर दिया। मलिक ने भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का साथ छोड़ पाक एक्टर सना जावेद से निकाह किया। पाकिस्तान क्रिकेटर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। जैसे ही ये खबर सबके सामने आई लोगों ने सानिया मिर्जा के कुछ पुराने पोस्ट देखने शुरू किए जिसमें से एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
शोएब मलिक ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर अपनी तीसरी पत्नी सना जावेद के साथ शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि अल्हम्दुलिल्लाह, अब हम एक दूजे के हो गए हैं।'' पाकिस्तानी क्रिकेटर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। सानिया मिर्जा के फैंस परेशान हो गए कि आखिर शोएब ने अचानक ये फैसला क्यों किया।
शोएब ने रचाई शादी, सानिया का पोस्ट वायरल
बता दें कि ऐसा नहीं है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच दरार अभी आई है। पिछले कई महीनों से दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की खबर तेज थी। 8 जनवरी को सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्टार टेनिस खिलाड़ी ने इस पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में ही बता दिया था कि उनके और शोएब के बीच रिश्ते अब ठीक नहीं हैं।
सानिया मिर्जा ने लिखा था, ''जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें।''
सानिया मिर्जा के इस पोस्ट से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वो किसी चीज से बहुत दिनों से परेशान थी। अब वजह भी सबके सामने है। बता दें कि भारतीय महिला खिलाड़ी ने 12 अप्रैल, 2010 को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। सानिया पाक क्रिकेटर की दूसरी पत्नी थीं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान है।
Advertisement
इसे भी पढ़ें: Sania Mirza से तलाक की अफवाहों के बीच Shoaib Malik ने किया तीसरा निकाह, कौन हैं उनकी पत्नी
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 20 January 2024 at 15:56 IST