चौथे निकाह की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते दिखे शोएब मलिक, मिला ऐसा जवाब, भूल नहीं पाएंगे क्रिकेटर
Shoaib Malik: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक को लेकर ऐसी अफवाहें फैल रही हैं कि वो बहुत जल्द पाकिस्तानी एक्ट्रेस लायबा खान से चौथा निकाह करने वाले हैं।
- खेल समाचार
- 3 min read

Shoaib Malik: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर विवादों में छाए रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया के गलियारों में ऐसी अफवाहें तेजी से फैल रही हैं कि बहुत जल्द वो पाकिस्तानी एक्ट्रेस लायबा खान से चौथा निकाह करने वाले हैं। इस बीच, उनका किसी अन्य पाकिस्तानी एक्ट्रेस से फ्लर्ट करने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ये वीडियो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण के दौरान शोएब मलिक द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो 'हर लम्हा पुरजोश' का बताया जा रहा है जहां मशहूर एक्ट्रेस मिजना वकास को बतौर गेस्ट इनवाइट किया गया था।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस से फ्लर्ट करते दिखे शोएब मलिक
इसकी एक छोटी सी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें शोएब मलिक को लाइव टीवी पर मिजना वकास से फ्लर्ट करते देखा जा सकता है। दरअसल, मिजना वकास ने शोएब मलिक पर एक जोक मारा जिसे सुन क्रिकेटर थोड़े गंभीर हो जाते हैं। तब मिजना ने शोएब से पूछा कि ‘आप इतना सीरियस क्यों हो रहे हैं? मैं तो ऐसे ही मजाक कर रही थी’।
जवाब में शोएब मलिक ने भी बड़े स्टाइल से कहा, “आप तो मुझसे पहली बार मिल रही हैं, आपको पता थोड़ी लगेगा कि मैं कब सीरियस हो जाऊंगा और कब नाराज”। इसके पलटवार में मिजना वकास ने शोएब मलिक की ऐसी बोलती बंद की कि वो जिंदगी भर याद रखेंगे। मिजना ने उन्हें जरा भी भाव नहीं दिया।
Advertisement
एक्ट्रेस ने कहा- “मुझे पता करके करना भी क्या है? आप भी शादीशुदा हैं, हम भी शादीशुदा हैं तो करना क्या है, पॉइंट ही नहीं है”। ये सुनकर शोएब मलिक स्पीचलेस हो गए और बाकी मेहमान जोर-जोर से हंसने लगे।
शोएब मलिक घर लेकर आएंगे चौथी बेगम?
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से शोएब मलिक के एक्ट्रेस लायबा खान संग चौथे निकाह की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। शोएब ने सानिया मिर्जा से तलाक लेने के बाद 2024 में ही मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद को अपनी तीसरी बेगम बनाया है। दूसरी ओर, लायबा खान ने खुद जनवरी 2026 में बिजनेसमैन जवाद से निकाह किया है और आए दिन उनके साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं।