Shoaib Malik: '5 नहीं 500 लड़कियां हैं', सानिया से तलाक के बाद मलिक का दिखा असली रंग, वीडियो वायरल
Shoaib Malik: '5 नहीं 500 लड़कियां', सानिया मिर्जा से तलाक के बाद दिखा शोएब मलिक का असली रंग, सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा वीडियो।
- खेल समाचार
- 3 min read

Shoaib Malik-Sania Mirza पाकिस्तानी क्रिकेट शोएब मलिक इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं। इसके पीछे का कारण है शोएब का अपनी दूसरी बीवी सानिया मिर्जा के साथ तलाक और पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के साथ तीसरा निकाह। इस दौरान शोएब मलिक सोशल मीडिया पर फैंस के टारगेट पर हैं। फैंस सोशल मीडिया पर शोएब को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर शोएब मलिक का एक पुराना टॉक शो का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे ये कहते दिख रहे हैं कि उन्हें पांच नही बल्कि पांच सौ लड़कियां पसंद है। क्या है वीडियो में आइए जानते हैं-
किन्ही पांच लड़कियों का नाम लूंगा तो बाकी बुरा मान जाएंगी: शोएब मलिक
शोएब मलिक का ये वीडियो एक टॉक शो का है जिसमें शोएब अख्तर उनसे कुछ सवाल कर रहे हैं। शोएब अख्तर उनसे सवाल करते हैं कि उनकी फेवरेट 5 लड़कियां कौन हैं, इसपर शोएब जवाब देते हैं- 5 नहीं 500 लड़कियां हैं। बंदियां ठां करके ही लगती हैं। आगे शोएब कहते हैं किन्हीं 5 लड़कियों का नाम लेंगे तो बाकी बुरा मान जाएंगी। यही नहीं शोएब ने बताया कि उनकी दोस्ती लड़कों से ज्यादा लड़कियों से है।
तीन सालों से सना के साथ अफेयर!
हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि शोएब मलिक पिछले तीन सालों से सना जावेद के साथ रिलेशन में थे। हैरानी की बात ये है कि तीन साल पहले ही सना की शादी हुई थी। मतलब शादी के तुरंत बाद या उससे कुछ समय पहले ही वो शोएब मलिक को भी चाहने लगी थीं। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि सानिया और उनका परिवार पिछले तीन सालों से शोएब मलिक की इस हरकत के बारे में जानता था। जबकि शोएब के परिवार को पिछले साल ही इस बारे में पता चला था। शोएब को काफी समझाया गया लेकिन वो माने नहीं और अंत में वो सानिया से अलग हो गए।
Advertisement
2010 में की थी सानिया से दूसरी शादी
शोएब और सानिया ने साल 2010 में निकाह किया था। शादी के कुछ साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ जिसका नाम इजहान मलिक मिर्जा है। 2019 से इस कपल के रिश्ते में कुछ खट्टास आ गई थी। जिसके बाद से इनके अलग होने की खबरें सोशल मीडिया पर चलती ही रहती थी। हाल में जब शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ अपने तीसरे निकाह की तस्वीरें शेयर की तो फैंस को शोएब और सानिया के तलाक के बारे में पता चला।
यह भी पढ़ें- इसकी कुंडली में राहु बैठा है, स्टार भारतीय खिलाड़ी के बारे में आकाश चोपड़ा ने क्यों कही ये बात? - Republic Bharat