अपडेटेड 13 February 2025 at 11:04 IST

गब्बर इज बैक... चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शिखर धवन की एंट्री, ICC ने किया बड़ा ऐलान, जा रहे पाकिस्तान?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एंट्री हो चुकी है। आईसीसी ने ये बड़ा ऐलान किया है।

Follow : Google News Icon  
Shikhar dhawan entry in icc champions trophy 2025 as event ambassador
चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन की एंट्री | Image: X

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 फरवरी से शुरू होने वाले मेगा इवेंट में अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एंट्री हो चुकी है। आईसीसी ने ये बड़ा ऐलान किया है। धवन ने पिछले साल अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन का आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। स्टार ओपनर ने चैंपियंस ट्रॉफी में 10 मैच खेले हैं और 77.88 की औसत से 701 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में 'गब्बर' से ज्यादा रन किसी भारतीय बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं। भारतीय फैंस की यही चाहत होगी कि काश शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी टीम इंडिया के लिए खेलते।

चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन की एंट्री

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शिखर धवन खेलते तो नहीं दिखेंगे लेकिन इस टूर्नामेंट के लिए आईसीसी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। धवन उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें ICC ने इस टूर्नामेंट का इवेंट एंबेसडर नियुक्त किया है। धवन के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को भी ये जिम्मेदारी दी गई है।

क्या शिखर धवन जाएंगे पाकिस्तान?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी भले ही पाकिस्तान को मिली है लेकिन भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी। यहां तक कि अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो वो मैच भी दुबई में खेला जाएगा। अब सवाल ये है कि क्या शिखर धवन टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान जाएंगे? बता दें कि चारों इवेंट एंबेसडर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कॉलम लिखेंगे और मैच के दौरान स्टेडियम में भी मौजूद रहेंगे। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि धवन मैच देखने पाकिस्तान जाएंगे या सिर्फ दुबई में होने वाले मैचों में मौजूद रहेंगे।

Advertisement

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन ने भारत के लिए 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैच खेले हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन हैं। आईपीएल में उन्होंने 222 मैचों में 35.07 की औसत से 6,768 रन बनाए हैं। स्टार ओपनर ने चैंपियंस ट्रॉफी में 10 मैच खेले हैं और 77.88 की औसत से 701 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'इतना मारूंगा ना...' गर्मी दिखा रहे शाहीन अफरीदी को साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने दिखाई औकात! कराची में जमकर बवाल, VIDEO

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 13 February 2025 at 11:04 IST