अपडेटेड 10 March 2024 at 22:44 IST
शार्दुल ठाकुर ने रणजी टीममेट्स का किया सपोर्ट, कहा- ‘ये रहाणे और अय्यर की आलोचना नहीं…’
रणजी ट्रॉफी में लगातार फ्लॉप हो रहे अजिंक्या रहाणे और श्रेयस अय्यर अब फैंस के निशाने पर आ गए हैं, लेकिन उनके टीममेट शार्दुल ठाकुर ने उनका सपोर्ट किया है।
- खेल समाचार
- 2 min read

Shardul thakur supports Ranji teammates Ajinkya Rahane and Shreyas Iyer: खराब दौर से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर को अपने रणजी टीममेट शार्दुल ठाकुर से सपोर्ट मिला है। विदर्भ के खिलाफ चल रहे 2024 रणजी ट्रॉफी फाइनल में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले शार्दुल ने दोनों खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि संघर्ष कर रहे दोनों बल्लेबाजों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
मुंबई के हरफनमौला शारदुल ठाकुर ने रविवार को पहले दिन के खेल के बाद कहा-
अजिंक्य पूरे सीजन में रन नहीं बना पाए हैं। वो अच्छी लय में नहीं है। हम इसके लिए उन्हें दोष नहीं दे सकते, क्योंकि उनका खराब समय चल रहा है। ये उनके लिए बस एक कठिन दौर है। श्रेयस और अजिंक्य के बारे में मैं यही कहूंगा। ये लोग मुंबई और भारत के लिए मैच विजेता रहे हैं।
शार्दुल ने सभी से आग्रह किया कि वो बुरे दौर से गुजर रहे इन अनुभवी खिलाड़ियों का समर्थन करें।
बता दें कि रहाणे और श्रेयस विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के फाइनल के पहले दिन 7-7 रन बनाकर आउट हुए। वानखेड़े स्टेडियम में चैंपियन टीम मुंबई की पहली पारी 224 रन पर सिमटी, इसमें शार्दुल ठाकुर का बहुत बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 69 गेंदों पर 75 रन की आक्रामक पारी खेल कर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
Advertisement
शार्दुल ने कहा कि अभी उनका समय खराब चल रहा है। ये उनकी आलोचना करने के बजाय उनका समर्थन करने का समय है, क्योंकि आलोचना करना आसान है। बता दें कि रहाणे ने अब तक 2024 रणजी ट्रॉफी के 8 मैचों में 12.81 के औसत से सिर्फ 141 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। दूसरी ओर, श्रेयस भारतीय टीमी के साथ प्रतिबद्धताओं के कारण इस सीजन मुंबई के लिए नियमित तौर पर नहीं खेले हैं। उन्होंने 3 घरेलू मैचों में 19.33 के औसत से 58 रन बनाए हैं।
Advertisement
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 10 March 2024 at 22:44 IST