अपडेटेड 25 February 2023 at 20:13 IST

Shardul Thakur Wedding: राहुल-अक्षर के बाद अब शार्दुल चढ़ेंगे घोड़ी, कौन हैं उनकी दुल्हनिया?

Shardul Thakur Wedding: शार्दुल और मिताली पारुलकर (Mitali Parulkar) सोमवार, 27 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे।

Follow : Google News Icon  
PC: SHARDULTHAKUR16/INSTA
PC: SHARDULTHAKUR16/INSTA | Image: self

Shardul Thakur Wedding: टीम इंडिया (Team India) के दो क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) और अक्षर पटेल (Axar Patel) के बाद अब तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) भी शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। शार्दुल और मिताली पारुलकर (Mitali Parulkar) सोमवार, 27 फरवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में दुल्हन मिताली ने खुद शादी का ऐलान किया था।

'लॉर्ड शार्दुल' के नाम से मशहूर शार्दुल ठाकुर अपनी दोस्त मिताली पारुलकर के साथ 27 फरवरी को सात फेरे लेंगे। खूबसूरत कपल काफी दिनों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

कौन हैं  शार्दुल ठाकुर की दुल्हनिया मिताली पारुलकर?

सोशल मीडिया पर शार्दुल ठाकुर के फैन पेज पर उनकी हल्दी सेरेमनी के वीडियो और तस्वीरें शेयर की गई हैं। हल्दी की रस्म में कुर्ता पहने शार्दुल काफी हैंडसम लग रहे हैं। मेहंदी लगाते हुए मिताली भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर 27 फरवरी को बिजनेसवुमेन मंगेतर मिताली पारुलकर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी में करीब 200 से 250 मेहमान शामिल होंगे। समारोह मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले हल्दी की रस्म में शार्दुल ठाकुर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ झिंगाट गाने पर डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

शार्दुल ठाकुर और मिताली पारुलकर अच्छे दोस्त हैं। एक दूसरे को काफी समय से जानते हैं और दोनों ने नवंबर 2021 में सगाई की थी। सगाई समारोह में शार्दुल और मिताली पारुलकर ने जमकर डांस किया था। उसी का यह वीडियो एक फैन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: 'उसने मेरी जिंदगी बदल दी'..., कोहली को 'विराट' बनाने में किसने निभाया सबसे अहम रोल? Video में हुआ खुलासा

Advertisement

इस कपल ने साल 2021 में सगाई की थी और पिछले साल अक्टूबर में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद शादी करने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश इस तिथि को स्थगित करना पड़ा। अब दोनों 27 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 25 February 2023 at 20:13 IST