अपडेटेड 19 September 2024 at 14:33 IST
कौन है ये 'बाहुबली' क्रिकेटर? CPL में 124 मीटर लंबा छक्का मारकर मचाई सनसनी, टूटे सभी रिकॉर्ड
कैरेबियन प्रीमियर लीग में बीती रात एक ऐसा झन्नाटेदार छक्का देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। CPL 2024 में एक खिलाड़ी ने 124 मीटर लंबा छक्का जड़ा।
- खेल समाचार
- 3 min read

Caribbean Premier League: क्रिकेट के इतिहास में एक से एक गगनचुंबी छक्के आपने देखे होंगे लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में बीती रात एक ऐसा झन्नाटेदार छक्का देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी ने 124 मीटर लंबा छक्का जड़ा जिसे देखने वालों की गर्दन आसमान में ही अटक गई।
हम बात कर रहे हैं 21 साल के शकीर पेरिस (Shaqkere Parris) की जिन्होंने सीपीएल 2024 के दौरान त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए 124 मीटर लंबा छक्का जड़ा। ये टी20 क्रिकेट इतिहास का अभी तक का सबसे लंबा छक्का रहा। सोशल मीडिया पर शकील पेरिस का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
शकीर पेरिस ने लगाया 124 मीटर लंबा छक्का
शकीर पेरिस ने ये सिक्स पारी के तीसरे ओवर में लगाया। मोती ने गेंद पैरिस के स्लॉट में दी और इस कैरेबियन बल्लेबाज ने अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट और लॉन्ग ऑन के बीच से सीमारेखा के बाहर पहुंचाया। हालांकि गेंद स्टेडियम के बाहर नहीं गई।
शकीर पेरिस ने जड़ा 124 मीटर लंबा सिक्स
आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड भी 124 मीटर ही है, जो आईपीएल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए प्रज्ञान ओझा के खिलाफ एल्बी मोर्कल ने मारा था। शकीर पेरिस का ये सिक्स सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन वे अपनी टीम के लिए कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 149 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने 29 गेंदों पर 2 चौकों और दो शानदार छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेली।
Advertisement
क्या रहा मैच का हाल?
CPL 2024 का 19वां मैच ट्रिनबागो नाइटराइडर्स और गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स के बीच खेला गया। ट्रिनबागो नाइटराइडर्स के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतने के बाद गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। गुयाना अमेजॉन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 148 रन बनाए। जिसके बाद ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की ओर से बल्लेबाजी की कमान संभालते हुए सुनील नरेन और शकीर पेरिस ने शुरुआत की। पहले ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर नरेन जल्द ही मोईन अली का शिकार बन गए।
यहां से युवा पेरिस ने केकेआर की रन गति बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली। तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर गुडाकेश मोती ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल गेंद फेंकी, जिस पर पेरिस घुटने के बल बैठ गए और गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। ट्रेवल करती हुई गेंद स्टेडियम की छतों के ऊपर चली गई।
Advertisement
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 19 September 2024 at 14:33 IST